उद्घटन और पुणे में पाइपलाइन की सांकेतिक फोटो (सोर्स: AI फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: पुणे मनपा में विवाद से लेकर NAINA प्रोजेक्ट की शुरूआत तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: पुणे मनपा ड्रेनेज टेंडर विवाद और नवी मुंबई-पनवेल के NAINA प्रोजेक्ट की शुरुआत समेत राज्य की राजनीति, अपराध और प्रशासनिक हलचल की पूरी जानकारी पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक हलचल से जुड़ी बड़ी खबरों का एक नया दौर शुरू हो चुका है। राज्य में इस वक्त कई बड़े मुद्दों पर सियासी और प्रशासनिक सरगर्मी तेज है। एक तरफ जहां पुणे मनपा के 32 गांवों में ड्रेनेज टेंडर को लेकर उठे विवाद ने विपक्ष को आक्रामक कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ नवी मुंबई और पनवेल क्षेत्र में 'NAINA' प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुए मेगा प्लान ने विकास की रफ्तार को एक नई दिशा दी है। इसके अलावा, विभागों के आवंटन पर सियासी खींचतान, नासिक और जलगांव की घटनाएं, तथा त्योहारों के बीच प्रशासन की सख्त कार्रवाई जैसी राज्य की तमाम अहम और बड़ी खबरें यहां विस्तार से पढ़ें।

पुणे मनपा के 32 गांवों में 350 करोड़ के ड्रेनेज टेंडर पर विवाद, विपक्ष ने दी PIL की चेतावनी

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे मनपा में शामिल 32 गांवों में ड्रेनेज लाइन बिछाने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने के लिए बड़ी राशि की एकीकृत निविदाएं जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

छत्रपति संभाजीनगर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, मुआवजे की मांग से 2 घंटे रुकी मनपा की कार्रवाई

रंगार गली की सड़क चौड़ीकरण

त्रपति संभाजीनगर के रंगार गली में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित संपत्ति का मलबा हटाने पहुंची महानगरपालिका की टीम को शनिवार को विरोध का सामना करना पड़ा। मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन का कब्जा देने की मांग पर अड़े संपत्ति धारक के कारण करीब दो घंटे तक कार्रवाई ठप रही।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

पूर्व BJP विधायक नरेंद्र पवार पर गैंगरेप का आरोप, क्या कर रहीं ठाणे पुलिस की 6 टीमें?

नरेंद्र पवार और शैलेश पाटिल

BJP के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस अधिकारी शैलेश पाटिल के खिलाफ गैंग रेप केस दर्ज हुए एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

हमें वित्त मंत्रालय ही चाहिए, देरी ठीक नहीं! सीएम के साथ मीटिंग के बाद छगन भुजबल का बड़ा बयान

छगन भुजबल और बड़े नेता

महाराष्ट्र सरकार में विभागों के आवंटन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री छगन भुजबल, मंत्री हसन मुश्रीफ, विधायक धनंजय मुंडे और जय पवार शामिल थे।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

नासिक में दर्दनाक हादसा, मंदिर के सामने मची चीख-पुकार, मिनी ट्रक-पिकअप टक्कर में एक की मौत

हादसे की सांकेतिक फोटो

महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में दर्दनाक हादस हो गया। पुणे-इंदौर महामार्ग पर येवला तालुका के धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी जख्मी हुए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

विदेश जाकर भारत का अपमान करती है कांग्रेस, सेना पर भी उठाती है सवाल, शाइना एनसी का तीखा हमला

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को असम्मानित किया है। शाइना एनसी ने मीडिया से कहा कि उनके नेता जब विदेश जाते हैं तो भारत के संविधान को लेकर, भारत के सुप्रीम कोर्ट को लेकर, भारत की ज्यूडिशियरी को लेकर और भारत के प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी करते हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

जलगांव के किनगांव में तनाव

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका स्थित किनगांव में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान अचानक भारी तनाव व्याप्त हो गया।पथ संचलन के मार्ग और आयोजन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद छिड़ गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

त्योहारों से पहले तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! FDA ने जब्त किए ₹12.74 करोड़ के प्रोडक्ट्स, 68 लाइसेंस सस्पेंड

तुकाराम मुंढे

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान और आगामी दिवाली की तैयारियों के बीच, महाराष्ट्र FDA ने मिलावटखोरों और खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्यव्यापी फेस्टिव क्रैकडाउन चलाया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

फिर वापस लौटा माहिम सीफूड प्लाजा, लंबे विवाद के बाद अब मुंबईकर उठा पाएंगे लजीज व्यंजनों का लुफ्त

सीफूड प्लाजा

मुंबई के सीफूड प्रेमियों के लिए एक बेहद खुशखबरी की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार और स्थानीय विवादों के सुलझने के बाद, माहिम चौपाटी और कोलीवाड़ा के पास स्थित माहिम सीफूड प्लाजा को आधिकारिक रूप से एक बार फिर खोल दिया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

15 लाख नौकरियां, ₹1,000 करोड़ के पुल! तीसरी मुंबई का मेगा प्लान शुरू, NAINA से बदलेगी तस्वीर

उद्घाटन के दौरान सीएम फडणवीस, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए NAINA क्षेत्र में सुनियोजित विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। पनवेल तालुका के शिरढोण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नैना क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाले प्रमुख कनेक्टिविटी पुलों का लोकार्पण तथा स्थानीय भूधारकों को प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना