विदेश जाकर भारत का अपमान करती है कांग्रेस, सेना पर भी उठाती है सवाल, शाइना एनसी का तीखा हमला

Shaina NC Attacks Congress: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं और सेना पर सवाल उठाते हैं।
Shaina NC Attacks Congress
शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना प्रवक्ता ने कांग्रेस पर विदेश जाकर देश का अपमान करने का आरोप लगाया।

  • फिल्म फौजी के टीज़र में नेताजी के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

  • निर्माताओं को ऐतिहासिक महापुरुषों के चरित्र के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, ऐसा कहा गया।

Shiv Sena Leader Shaina NC Attacks On Oppostion: कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को असम्मानित किया है। शाइना एनसी ने मीडिया से कहा कि उनके नेता जब विदेश जाते हैं तो भारत के संविधान को लेकर, भारत के सुप्रीम कोर्ट को लेकर, भारत की ज्यूडिशियरी को लेकर और भारत के प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी करते हैं। ये सेम 'टूलकिट' अपने आप को ऐसे ही प्रदर्शित करते हैं। भारत के जवानों के ऊपर भी ये सवाल खड़े करेंगे। तो ये है उनका नजरिया।

इसी बीच साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' का टीजर रिलीज होने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। विवाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रण को लेकर है। इस मामले पर शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

महापुरुषों के चित्रण पर संवेदनशीलता की जरूरत

शाइना एनसी ने कहा, मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म निर्माता को कुछ बातों को लेकर संवेदनशील होना चाहिए। एक तो जब आपके पास युद्ध नायक, स्वतंत्रता सेनानी, ऐसे लोग हों जिन्हें हम आदर्श मानते हैं जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस। आप सिर्फ एक फिल्म स्टार के किरदार को बड़ा दिखाने के लिए उनके चरित्र को कमतर या अपमानित नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि हमें संदर्भ को देखना चाहिए कि हम उन्हें रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। और जब आपके पास ऐसी फिल्म होती है तो दर्शक निश्चित रूप से भ्रमित होते हैं।

दरअसल, प्रभास की फिल्म 'फौजी' का टीजर हाल ही में सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। टीजर की शुरुआत 29 मई 1942 के बर्लिन के एक सीन से होती है, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर के बीच बातचीत दिखाई गई है।

Shaina NC Attacks Congress
मुंबई में अवैध झोपड़ों पर एसआरए की डिजिटल नजर, नेत्रम पोर्टल से सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए होगी कार्रवाई

फिल्म में प्रभास के किरदार की तारीफ का सीन

टीजर में दिखाया गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रभास के किरदार की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास एक विद्रोही सैनिक के रोल में हैं। टीजर में नेताजी हिटलर के सामने प्रभास के किरदार की काबिलियत बता रहे हैं।

Shaina NC Attacks Congress
घर में घुसा अज्ञात आरोपी, धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी

ऐतिहासिक चित्रण पर दर्शकों की आपत्ति

इसी सीन को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और दर्शकों ने ऐतराज जताया है। लोगों ने इस ऐतिहासिक चित्रण की आलोचना की है और इसे नेताजी का अपमान बताया है। लोगों का कहना है कि फिल्म के हीरो को बड़ा दिखाने के लिए ऐतिहासिक महापुरुष का गलत इस्तेमाल किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ प्रभास के फैंस का अलग तर्क है। उनका कहना है कि यह एक काल्पनिक और क्रिएटिव कहानी है, इसे इतिहास से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com