नासिक में दर्दनाक हादसा, मंदिर के सामने मची चीख-पुकार, मिनी ट्रक-पिकअप टक्कर में एक की मौत

Pune Indore Highway Accident: येवला में पुणे-इंदौर महामार्ग पर मिनी ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग और दो बैल घायल हो गए।
nashik yeola pune indore highway accident mini truck pickup collision
हादसे की सांकेतिक फोटो(सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे-इंदौर महामार्ग पर मिनी ट्रक और पिकअप की टक्कर से मौत

  • हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य लोग घायल

  • दुर्घटना की चपेट में आने से पिकअप में दो बैल जख्मी

Nashik Yeola Pune-Indore Highway Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में दर्दनाक हादस हो गया। पुणे-इंदौर महामार्ग पर येवला तालुका के धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी जख्मी हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानोरे शिवर में बड़े मारुति मंदिर के सामने आयशर मिनी ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप में ले जाए जा रहे दो बैल भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए।

महामार्ग पर कुछ समय के लिए थमी यातायात

हादसे के कारण पुणे-इंदौर महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। इसके बाद महामार्ग पर यातायात सुचारु करने के प्रयास किए गए। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

nashik yeola pune indore highway accident mini truck pickup collision
मुंबई में अवैध झोपड़ों पर एसआरए की डिजिटल नजर, नेत्रम पोर्टल से सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए होगी कार्रवाई

नासिक में पहले भी हो चुका है दर्दनाक सड़क हादसा

इससे पहले भी 5 अक्टूबर को नासिक जिले के येवला शहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से आयशर मिनी ट्रक की टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह हादसा येवला शहर के लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड स्थित पिंजर गली परिसर में हुआ था।

आयशर मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। वहीं, ट्रक के आगे खड़ी कार भी चपेट में आकर घसीटती चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल को उपचार के लिए येवला उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

nashik yeola pune indore highway accident mini truck pickup collision
घर में घुसा अज्ञात आरोपी, धारणी नगर परिषद के मुख्याधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी

सड़क किनारे अवैध पार्किंग बन रही हादसों की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार लक्ष्माई माता से नागड दरवाजा रोड के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा वाहनों से घिर जाता है और यातायात के लिए कम जगह बचती है। इसी कारण यहां दुर्घटना का खतरा बढ़ा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com