महाराष्ट्र की 22 सितंबर की 10 बड़ी खबरें डिजाइन फोटो, सोर्स: मेटा AI
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें: केतन अग्रवाल हत्याकांड से कैबिनेट के फैसलों तक, जानिए आज की राज्य की खबरें

Maharashtra Top 10 News: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पिता के गंभीर आरोप, राज्य कैबिनेट के बड़े फैसले, नवरात्रि में गरबा पार्टनर ट्रेंड। जानिए 22 सितंबर की महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 22 September: महाराष्ट्र में आज प्रशासनिक, आपराधिक, मौसम और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में रही। एक तरफ जहां फडणवीस कैबिनेट ने किसानों और बुनियादी ढांचों के विकास के लिए बड़े फैसले लिए हैं, वहीं दूसरी तरफ पुणे का बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड एक बार फिर नए मोड़ों के साथ गर्माया हुआ है। इसके अलावा, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में नई तकनीक के इस्तेमाल, नवरात्रि से पहले उभरे सुरक्षा संबंधी ऑनलाइन गरबा पार्टनर ट्रेंड्स और राज्य के मौसम के मिजाज जैसी खबरें भी सामने आई। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें।

Maharashtra Cabinet Decision: सूखा राहत, मेट्रो, MHADA और कृषि विभाग पर 5 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य के किसानों, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। राहत एवं पुनर्वास, नगर विकास, आवास और कृषि विभाग से जुड़े इन निर्णयों का सीधा असर राज्य की जनता और विकास परियोजनाओं पर पड़ेगा। राज्य में सूखे की स्थिति से निपटने और त्वरित राहत उपाय लागू करने के लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया है। साथ ही मुंबई मेट्रो लाइन 4, 4A और 10 प्रोजेक्ट्स के इंटीग्रेटेड कार शेड डिपो के लिए अपनी जमीन देने वाले मौजे मोगरपाडा के प्रभावित किसानों को मालिकाना हक के साथ विकसित प्लॉट आवंटित करने की मंजूरी दे दी गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

गरबा के लिए भाड़े पर पार्टनर? सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापनों से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर गरबा के लिए भाड़े पर पार्टनर वाले विज्ञापन

नवरात्रि के पावन पर्व और गरबा उत्सव में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसने सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और विभिन्न डेटिंग ऐप्स पर अनजान लोगों को पैसे देकर 'गरबा पार्टनर' (Garba Partner on Rent) उपलब्ध कराने वाले विज्ञापनों की बाढ़ आ गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पति के अवैध संबंध ने ली डॉ. मनीषा जेजुरकर की जान! पुलिस ने महिला डॉक्टर किया अरेस्ट

डॉ. निलेश जेजुरकर, डॉ. स्वाती चव्हाण और डॉ. मनीषा जेजुरकर

प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मनीषा जेजुरकर की मौत के मामले में नासिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सरकारी अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती चव्हाण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले डॉ. मनीषा के पति डॉ. निलेश जेजुरकर को भी गिरफ्तार किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि डॉ. स्वाती ने फोन पर डॉ. मनीषा को अपमानित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

केतन अग्रवाल की हत्या में 5 और लोगों का हाथ, पिता विशाल अग्रवाल ने लगाए आरोप

केतन अग्रवाल, सिया गोयल व विशाल अग्रवाल

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।चार्जशीट के सामने आते ही केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने जांच की दिशा और साजिशकर्ताओं की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे सिया गोयल के परिजनों और इस शादी में मध्यस्थता करने वाले मित्तल परिवार की सीधी संलिप्तता है। उनका आरोप है कि केतन की हत्या एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

बागेश्वर बाबा का पर्चा निकला झूठा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- पुत्र योग, लेकिन हाे गई चौथी बेटी

धीरेंद्र शास्त्री बोले पुत्र योग, हाे गई चौथी बेटी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा पर्चे पर 'पुत्र योग' का दावा किए जाने के बाद एक व्यक्ति के घर में फिर से चौथी बेटी का जन्म हुआ। इस घटना से शुरुआत में काफी आक्रोशित हुए पिता ने जब अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) से मार्गदर्शन लिया तो उन्होंने अपनी बेटी का पूरे प्रेम और सम्मान के साथ पालन-पोषण करने का संकल्प व्यक्त किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मुंबई मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों में इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का भारी खतरा बना रहेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में नया प्रयोग, 320 किमी/घंटे की रफ्तार पर ऐसे बदलेगी ट्रेन की दिशा

रेल ट्रैक

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आकार ले रही है। मुंबई-अहमदाबाद के बीच लगभग 508 किमी की दूरी तय करने वाली बुलेट ट्रेन जमीन के नीचे, जमीन के ऊपर और पानी के अंदर भी चलेगी। देश में रेलवे तकनीक के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना में पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग (Movable Crossing) या स्विंग-नोज क्रॉसिंग (Swing-Nose Crossing) से युक्त हाई-स्पीड टर्नआउट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

70 साल की उम्र में अवैध प्रेम संबंध ने ली बुजुर्ग की जान, प्रेमिका ने की हत्या

आरोपी बुजुर्ग महिला मंगल होनमाने व मृतक अंबादास खांडेकर

सोलापुर जिले के पंढरपुर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्ते, उम्र और अपराध के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। दो बुजुर्गों के बीच पनपे प्रेम संबंध का अंत एक खौफनाक वारदात से हुआ। 70 वर्षीय अंबादास खांडेकर की उनकी ही प्रेमिका, मंगल होनमाने ने मामूली विवाद के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। डेढ़ महीने बाद आई DNA रिपोर्ट और पुलिस की तकनीकी जांच ने इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई की प्यास बुझाने वाले जलाशयों में बचा 345 दिन का पानी!

मुंबई का पानी

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों में कुल 14,19,974 ML पानी जमा हो गया है। मुंबई महानगरपालिका के आंकड़ों के अनुसार, यह स्टोरेज जलाशयों की कुल क्षमता का 98.11 फीसदी है। मौजूदा साठा करीब 345 दिनों तक मुंबई की पानी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त बताया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र उच्च शिक्षा विभाग में AI का होगा इस्तेमाल, राज्य सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

एआई डेटा, प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ‘AI, डेटा एनालिटिक्स और डैशबोर्ड प्रशासन समिति’ का गठन किया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहसचिव डॉ. श्रीकांत पुलकुंडवार के अनुसार, विभाग के डैशबोर्ड पोर्टल पर विद्यार्थी पंजीयन, परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालय संबद्धता, सार्वजनिक पुस्तकालयों और शोध पत्रिकाओं समेत कई तरह की जानकारी उपलब्ध है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान