मनोज जरांगे और अनिल देशमुख (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के अनशन से अनिल देशमुख को लीगल नोटिस तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का अनशन खत्म होने से लेकर आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को लीगल नोटिस, लाडकी बहिन योजना में जांच की मांग तक, पढ़ें महाराष्ट्र की बड़ी खबरें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन से लेकर प्रशासनिक अव्यवस्था और राजनीतिक बयानों तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद अनशन समाप्त कर दिया है।

दूसरी ओर, दिशा सालियान मौत मामले में उनके पिता ने आदित्य ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। वहीं लाडकी बहिन योजना में गड़बड़ी के आरोपों पर सुप्रिया सुले ने जांच की मांग की है। इसके अलावा, एसटी बसों के लिए BHIM ऐप से NCMC कार्ड रिचार्ज जैसी डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

मनोज जरांगे पाटिल ने 20वें दिन तोड़ा अनशन, अस्पताल में भर्ती

मनोज जरांगे को पानी पिलाते मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल व अन्य

मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बीड जिले के पाटोदा में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते

निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर शिवसेना नेता ने छोड़े आवारा कुत्ते

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निफाड शहर में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक नाकामी को उजागर करने के लिए 4 से 5 आवारा कुत्तों को सीधे निफाड नगर पंचायत मुख्याधिकारी धीरज भामरे के केबिन के भीतर छोड़ दिया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का लीगल नोटिस

दिशा सालियान व आदित्य ठाकरे

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के रहस्यमयी मामले में आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती जा रहा है। FIR में नाम आने के बाद अब दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने महाराष्ट्र की राजनीति के दो बड़े चेहरों शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरचंद्र पवार) के नेता व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेज दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

लाडकी बहिन योजना में 9605 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा? सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग

सुप्रिया सुले, लाडकी बहिन याेजना

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के तहत अयोग्य लाभार्थियों को फंड बांटने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शरदचंद्र पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आवेदन स्वीकार करते समय और लाभार्थियों को तय करते समय की गई वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तरीके पर सवाल किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अब BHIM ऐप से घर बैठे रिचार्ज करें NCMC कार्ड, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

BHIM ऐप से रिचार्ज होगा NCMC कार्ड

MSRTC ने अपने करोड़ों यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, डिजिटल और तनावमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। यदि आप भी महाराष्ट्र ST की 'लाल परी' या अन्य बस सेवाओं से बार-बार यात्रा करते हैं और आपके पास NCMC है, तो अब निगम ने BHIM UPI प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर NCMC कार्ड को मोबाइल से सीधे टॉप-अप करने की नई और आधुनिक डिजिटल सेवा की शुरुआत की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

सेवा संकल्प यात्रा का आगाज, अमित शाह के साथ एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी

अमित शाह और एकनाथ शिंदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि से शुरू हुए इस अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

SION ROB Project: MUTP-2 के तहत 5वीं और 6ठी रेलवे लाइन का रास्ता साफ, जानिए कब तक शुरू होगा ट्रैफिक

सायन ROB कार्य

मुंबई के मध्य रेलवे मार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों दैनिक यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सायन रेलवे स्टेशन के पास स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (SION ROB) के फिर से निर्माण का कार्य बेहद तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

आदित्य ठाकरे के घर खुद नोटिस देने जाएंगे दिशा सालियान के पिता

सतीश सालियान और आदित्य ठाकरे

दिशा सालियान मामले में एक नया और नाटकीय मोड़ सामने आया है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति और कानूनी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अब खुद वकीलों की टीम के साथ शिवसेना ठाकरे गुट नेता आदित्य ठाकरे के निवास स्थान पर जाकर नोटिस देने की तैयारी में हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

तुकाराम मुंढे का आदेश केवल कागज पर, खाद्य पदार्थों की जांच के लिए, FDA की टीम नहीं पहुंच सकी गणेश पंडालों में

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे

नागपुर में गणेशोत्सव शुरू होने से ठीक पहले एफडीए नागपुर विभाग ने बड़े-बड़े दावे करते हुए दिशानिर्देश जारी किए थे। विभाग ने महाप्रसाद और भंडारे में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम बनाए और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, अर्थात चेताया गया था कि खाद्य सुरक्षा के लिए एफडीए अपनी नजरें गड़ाए रखेगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

गोरा होने की दवा का ओवरडोज? अमरावती में 22 साल के इंटर्न डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जानें क्या बाेले विशेषज्ञ

मृतक आदित्य राउत

सुंदरता और निखार पाने की चाह में लोग किस हद तक जोखिम उठा लेते हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आया है। रंग साफ करने और गोरा होने के लिए ली गई एक संदेहास्पद दवा के ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय युवा इंटर्न डॉक्टर आदित्य राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?