सूखा और ED रेड (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: यवतमाल में ED की रेड से लेकर नासिक में सूखे के संकट तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: यवतमाल में बाबाजी दाते बैंक घोटाले पर ED की 9 ठिकानों पर छापेमारी से लेकर नासिक में सूखे के संकट के ताजा अपडेट तक, पढ़ें महाराष्ट्र की 10 बड़ी और प्रमुख खबरें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में प्रशासनिक, आर्थिक और प्राकृतिक संकटों से जुड़ी गतिविधियां तेज हैं। यवतमाल में बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के 242 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले को लेकर ED ने 9 ठिकानों पर छापेमारी कर अफसरों और कर्जदारों के सांठगांठ का पर्दाफाश किया है।

दूसरी तरफ, नासिक जिले में कम बारिश के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है; खरीफ की फसलें सूखने के बाद अब रबी सीजन पर खतरा मंडरा रहा है और 10 तहसीलों में सूखा घोषित किया गया है। इसके अलावा राजनीति, आपराधिक मामलों और बॉम्बे हाई कोर्ट के अहम फैसलों से जुड़ी राज्य की 10 बड़ी खबरें पढ़ें।

ED ने यवतमाल में 9 ठिकानों पर की छापेमारी, अफसरों और कर्जदारों के गठजोड़ का खुलासा

ईडी रेड

ED ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक बड़े वित्तीय घोटाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की मुंबई जोनल टीम ने PMLA के तहत यवतमाल के 9 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक में हुए 242 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़ी हुई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संकट, स्थानीय लोग कर रहे विरोध

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और शिवाजी पार्क के स्थानीय लोगों के बीच बहस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का प्रसिद्ध शिवाजी पार्क मैदान में CJP द्वारा 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 'जेल भरो' आंदोलन को लेकर विवाद गर्मा गया है। एक तरफ जहां स्थानीय निवासियों ने मैदान में प्रदर्शन की तैयारियों का कड़ा विरोध किया है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने भी आयोजकों को इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पार्थ पवार को आरोपी क्यों नहीं बनाया? अमेडिया में 99% हिस्सेदारी पर बॉम्बे HC ने पूछा सवाल, अब DGP करेंगे जांच

पार्थ पवार

पुणे के चर्चित और करोड़ों रुपये के मुंढवा जमीन सौदे में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख लगातार सख्त होता जा रहा है। अदालत ने अमेडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी में 99 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले सांसद पार्थ पवार को आरोपी न बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

लालबागचा राजा के प्रसाद और गहनों की नीलामी में टूटे रिकॉर्ड, 1.55 करोड़ में बिकी 1 किलो सोने की ईंट

लालबागचा राजा को मिले दान की नीलामी में रखी वस्तुएं

देश के सबसे प्रसिद्ध गणेशोत्सव मंडलों में शामिल मुंबई के लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने हर साल की तरह इस साल भी चढ़ावे में आई कीमती वस्तुओं की नीलामी आयोजित की थी। इस नीलामी में भक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

किसानों के खातों में तुरंत ट्रांसफर करें धान-अनाज का पैसा... MSP बकाया पर छगन भुजबल के सख्त निर्देश

छगन भुजबल

महाराष्ट्र में MSP योजना के तहत अपनी उपज बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे एमएसपी के तहत खरीदे गए धान और मोटे अनाज का प्रलंबित भुगतान बिना किसी देरी के तुरंत किसानों के खातों में जमा कराएं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

व्हाट्सऐप मैसेजिंग भी अब पब्लिक व्यू! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजी तो SC/ST एक्ट के तहत दर्ज होगा मामला

हाई कोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि SC या ST से संबंधित किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को व्हाट्सऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर या प्रसारित करना पब्लिक व्यू के दायरे में आता है। ऐसे मामलों में SC/ST Act के कड़े प्रावधान लागू होंगे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मीरा-भायंदर जैन नगरी है... नरेंद्र मेहता पर MNS का पलटवार, कहा- विभाजनकारी राजनीति बंद करें BJP विधायक

नरेंद्र मेहता

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीरा-भायंदर क्षेत्र को जैन नगरी बताए जाने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नासिक में सूखी खरीफ की फसलें, अब रबी सीजन पर भी मंडराया संकट; येवला में 3 मीटर से ज्यादा नीचे गिरा जलस्तर

बारिश की कमी से भूजल स्तर और रबी फसल का संकट

बारिश की भारी कमी के कारण खरीफ सीजन की फसलें पूरी तरह से सूख चुकी हैं, जिससे किसानों को लागत तक निकलने की उम्मीद नहीं बची है। ऐसे में जिले के किसानों की नजरें अब सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद पर टिकी हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

चौराहे पर चाकू घोंपकर हत्या! 2 नाबालिग हिरासत में, नदी से चाकू बरामद; अमरावती के दर्यापुर के खल्लार में सनसनी

चौराहे पर 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, दो किशोर हिरासत में

अमरावती के दर्यापुर तहसील के खल्लार गांव में बुधवार सुबह मुख्य बाजार चौक पर 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद फरार हो रहे दो विधि-संघर्षित बालकों को हिरासत में लिया। आरोपियों द्वारा नदी में फेंका गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नासिक में सूखे का संकट, 10 तहसीलों में ट्रिगर-1 लागू; जनवरी बाद 17.46 लाख पशुओं के लिए चारे की किल्लत का खतरा

गायों की देखरेख करता पशुपालक

नासिक जिले में बारिश की भारी कमी के कारण 'ट्रिगर-1' के तहत 10 तहसीलों में सूखा घोषित किया गया है। किसानों के सामने अपने मवेशियों व पशुधन के पालन-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को पानी के साथ-साथ चारे का सटीक प्रबंधन कर जल्द से जल्द 'चारा छावनी' शुरू करनी पड़ेगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास