राज ठाकरे, CM देवेन्द्र फड़णवीस, उद्धव ठाकरे और आशीष शेलार (सोर्स: सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र

फडणवीस-ठाकरे की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल, संजय राउत बोले- भविष्य में क्या होगा, कह नहीं सकते

Maharashtra Political News: देवेन्द्र फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे के एक मंच पर आने के बाद संजय राउत के बयान ने सियासी अटकलें बढ़ा दी हैं। वहीं, शिरसाट ने अगले 3-4 महीने में बड़े बदलाव का दावा किया।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे एक मंच पर दिखे।

  • अगले दिन राउत और आशिष शेलार भी साथ नजर आए।

  • संजय शिरसाट ने अगले 3-4 महीनों में राज्य की राजनीति में बड़ी घटनाएं होने का दावा किया।

Fadnavis Thackeray Raut Shinde Political Buzz: विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेद पहले ही बढ़े हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ एक मंच पर आने के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने कहा है कि भविष्य में क्या होगा, यह कहा नहीं जा सकता। राउत के इस बयान से एकनाथ शिंदे की चिंता बढ़ने की सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

एक मंच पर दिखे फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे

'महाराष्ट्राच्या हास्यरेषा' पुस्तक के विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आए। प्रशांत कुलकर्णी द्वारा संपादित इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा छेड़ दी। तीनों नेताओं की एक मंच पर मौजूदगी को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

इस कार्यक्रम के अगले ही दिन शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत और भारतीय जनता पार्टी नेता आशिष शेलार भी एक मंच पर दिखाई दिए। लगातार दो दिनों में अलग-अलग दलों के नेताओं की इन मुलाकातों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया।

राउत का सूचक बयान

राउत ने कहा कि उद्धव और देवेंद्र फडणवीस का साथ होना आपसी आत्मीयता दर्शाता है। उन्होंने लोकतंत्र को बदलाव का नाम बताते हुए कहा कि सत्ता पर कोई हमेशा नहीं रह सकता। राउत ने शेलार की तारीफ करते हुए बदले की राजनीति पर भी नाराजगी जताई।

संजय शिरसाट का दावा

इधर सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि अगले तीन-चार महीनों में राज्य की राजनीति में बड़ी घटनाएं होंगी। उन्होंने शिंदे के फिर मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई और अगला साल शिवसेना का होने की बात कही। शिरसाट ने यह भी कहा कि दोनों दलों में कोई विवाद नहीं है, लेकिन भाजपा नेता नवनाथ बन को टिप्पणी में मर्यादा रखनी चाहिए।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?