महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट आज (कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स: AI) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक

Maharashtra Board 10th Result : महाराष्ट्र बोर्ड आज यानी 8 मई 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

आकाश मसने

How To Check the Maharashtra Board Class 10 Results: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा का के रिजल्ट के बाद अब 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट भी आने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे ऑनलाइन लिंक होगा एक्टिव

महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट आधिकारिक तौर पर दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। हालांकि, परिणाम घोषित करने से पहले सुबह 11 बजे बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य का कुल पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन और टॉपर्स से जुड़ी सांख्यिकीय जानकारी साझा की जाएगी।

महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट आज (सोर्स: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड वेबसाइट)

9 संभागों का रिजल्ट एक साथ

यह परीक्षा महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण इन नौ विभागीय बोर्डों के माध्यम से आयोजित की गई थी। इन सभी संभागों के छात्र एक साथ अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

कहां देख पाएंगी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?

छात्र महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पास होने के लिए कितने मार्क चाहिए

छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार, 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों को डिस्टिंक्शन (Distinction) माना जाता है, जबकि 60 से 74 प्रतिशत के बीच के अंक प्रथम श्रेणी की श्रेणी में आते हैं। यही मानदंड 2026 के परिणामों पर भी लागू होंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से समय पर और जल्द परिणाम घोषित करने की अपनी परंपरा को इस बार भी कायम रखा है। गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2 मई को ही घोषित कर दिया गया था और अब 6 दिनों के भीतर ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा रहा है। पहले ये नतीजे जून के महीने में आते थे, लेकिन अब जल्दी परिणाम आने से छात्रों को 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा