Maharashtra Board 12th Result 2026: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, छात्रों के लिए जारी हुए 10 हेल्पलाइन नंबर्स

Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर रहा है। रिजल्ट के बाद तनाव और करियर मार्गदर्शन के लिए बोर्ड ने आधिकारिक काउंसलर्स की लिस्ट जारी की है।
Maharashtra Board 12th Result 2026 Helpline Numbers
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पोस्टर (सोर्स: बोर्ड वेबसाइट)
Published on
Updated on

Maharashtra Board Helpline Numbers: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की गई उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज, शनिवार 2 मई 2026 को घोषित कर दिए गए है।

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण विभागीय बोर्डों के माध्यम से 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। शिक्षा विभाग ने परिणामों की तैयारी पूरी कर ली गई है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकेंगे।

बोर्ड ने छात्रों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर जारी किए

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट के बाद छात्र तनाव या करियर को लेकर उलझन में रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, राज्य बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए निःशुल्क परामर्श सेवा शुरू की है। बोर्ड द्वारा 10 अनुभवी परामर्शदाताओं (Counselors) की नियुक्ति की गई है, जिनसे छात्र सीधे फोन पर बात कर सकते हैं।

ये काउंसलर्स रिजल्ट के दिन से अगले 8 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। छात्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 9960644411
  • 7972573742
  • 9834084593
  • 9359978315
  • 8169202214
  • 9079661255
  • 7208429381
  • 7709156068
  • 8421150528
  • 9404783996

अभिभावकों के लिए सलाह

बोर्ड ने अपील की है कि अभिभावक रिजल्ट के समय बच्चों का साथ दें। यदि परिणाम उम्मीद के मुताबिक न हो, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की यह हेल्पलाइन सेवा छात्रों को भविष्य की राह दिखाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पूरी तरह मुफ्त है।

कब जारी होगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 मई को सुबह 11:00 बजे हुई, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची जारी की गई। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नतीजे औपचारिक रूप से शनिवार, 2 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन घोषित किए गए।

महाराष्ट्र कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर प्रकाशित किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और अन्य ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपने स्कोर देख सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com