प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना मनपा में भाजपा का नया नेतृत्व घोषित, सत्ता के बाद संगठन मजबूत करने में जुटी

Maharashtra Politics: जालना महानगरपालिका में सत्ता के बाद भाजपा ने नया नेतृत्व घोषित किया। महेश निकम गुट नेता और रमेश गोरक्षक मुख्य सचेतक नियुक्त किए गए। पार्टी में उत्साह का माहौल।

अंकिता पटेल

Jalna Municipal Corporation Local Politics: जालना महानगरपालिका में सत्ता स्थापित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने दल का नया नेतृत्व घोषित किया है। भाजपा की ओर से महेश विष्णु निकम को गुट नेता और रमेश गोरक्षक को मुख्य सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष व नगरसेवक भास्कर दानवे ने की।

इस बीच, उक्त फैसले के चाद पार्टी कार्यकताओं और समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के नगरसेवकों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में महानगरपालिका में भाजपा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना, जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और शहर के समग्र विकास के लिए ठोस पहल करना नवनियुक्त गुट नेता और मुख्य सचेतक की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

इन नियुक्तियों पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, पूर्व मंत्री व विधायक बबनराव लोणीकर, विधायक नारायण कुचे, विधायक संतोष पाटील दानवे, पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल संग कई वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को बधाई देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यही नहीं, पार्टी पदाधिकारियों और नगरसेवकों ने भी नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

शहर के विकास के लिए करेंगे काम

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नगरसेवक मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त गुटनेता और मुख्य सचेतक को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

चयन से पार्टी को मिलेगी मजबूती : भास्कर

जिलाध्यक्ष भास्कर दानवे ने कहा कि महेश निकम एक अनुभवी, संतुलित और संगठन के प्रति समर्पित नेता है। उन्होंने पहले भी पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। जहां तक रमेश गोरक्षक का सवाल है वे एक अध्ययनशील और जमीनी स्तर से जुड़े नेता है। उनकी कार्यशैली से पार्टी की महानगरपालिका में और मजबूती मिलेगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z