CIDCO vehicle vandalism (सोर्सः सोशल मीडिया) 
जालना

अंबड थाना क्षेत्र में उपद्रवी गिरोह का तांडव, वाहनों में तोड़फोड़, सिडको में कानून को चुनौती

CIDCO Vehicle Vandalism: नासिक के सिडको इलाके में अंबड थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात उपद्रवी गिरोह ने रात के समय वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।

आंचल लोखंडे

Ambad Police Station: सिडको शहर के अंबड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक और हनुमान चौक परिसर में रविवार रात एक अज्ञात गिरोह ने जमकर उत्पात मचाया। इस गिरोह ने सड़क किनारे खड़े तीन चारपहिया वाहनों सहित एक दोपहिया वाहन में भारी तोड़फोड़ की। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और रहवासियों ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है।

यह घटना रविवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच घटी। अचानक आए गिरोह ने हाथों में मौजूद हथियारों और पत्थरों से वाहनों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आए। जब नागरिकों ने गिरोह का पीछा करने का प्रयास किया, तो अंधेरे का फायदा उठाकर वह गिरोह मौके से फरार हो गया।

सिडको में वाहनों की तोड़फोड़

स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गणेश चौक स्थित एम.एस.ई.बी. कार्यालय के पीछे प्रतिदिन रात के समय कुछ असामाजिक तत्व शराब पीने के लिए एकत्र होते हैं। यहां रोजाना नशे का अड्डा चलता है। यदि कोई नागरिक उन्हें रोकने या समझाने का प्रयास करता है, तो वे अश्लील गालियां देते हैं या हमला करने पर उतारू हो जाते हैं।

घटना के बाद आक्रोशित रहवासी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और उन्होंने अंबड पुलिस थाने का रुख किया। देर रात तक अज्ञात गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। “क्या शहर में कानून का डर बचा है या नहीं?”ऐसा सवाल अब नागरिक उठा रहे हैं।

गुंडों का स्थायी बंदोबस्त करना चाहिए

यहां असामाजिक तत्वों का आतंक काफी बढ़ गया है। डर के कारण कोई सामने आने को तैयार नहीं होता, लेकिन आज की तोड़फोड़ से हमारे सब्र का बांध टूट गया है। पुलिस को इस इलाके में रात की गश्त बढ़ानी चाहिए और इन गुंडों का स्थायी बंदोबस्त करना चाहिए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी