जलगांव फसल नुकसान( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जलगांव

जलगांव में आंधी-ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता; सरकार ने लिया जायजा

Jalgaon Crop Damage: जलगांव के रावेर क्षेत्र में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने 19 गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

अंकिता पटेल

Jalgaon Raver Hailstorm Impact: जलगांव रावेर लोकसभा क्षेत्र में 2 अप्रैल को हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खड़ी फसलें तबाह होने से कई किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है।

इसी पृष्ठभूमि में केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने रावेर तालुका के नुकसानग्रस्त गांवों का दौरा कर जमीनी हकीकत जानी। मंत्री रक्षा खडसे ने भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

उन्होंने केरहाळे बु, अहिरवाडी, पाडले खु, पाडले बु, निरूल, खानापूर, चोरवड, अजनाड, अटवाडे, दोधे, नेहेते, खिरवड, मोरगाव, वाघोड, कर्जाद, भोकरी, तामसवाडी, पातोंडी और निंभोरे सिम जैसे 19 गांवों में जाकर फसलों को हुए नुकसान को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

किसानों को मदद में नहीं होगी देरीः रक्षा खडसे

मंत्री खडसे ने हर गांव में किसानों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से शासन स्तर पर किए जा रहे पंचनामों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बीमा कंपनियों की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई ताकि तकनीकी कारणों से कोई किसान सहायता से वंचित न रहे।

किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कपास और केला जैसी नकदी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें तात्कालिक सहायता दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और बीमा कंपनियों के बेहतर समन्वय से राहत प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक सहारा मिल सके।

दौरे के दौरान उन्होंने कुछ गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। साथ ही जिन परिवारों में हाल ही में दुखद घटनाएं हुई थी, वहां जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव