महाराष्ट्र में अलर्ट जारी (सौजन्य-IANS) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Monsoon: विदर्भ में ऑरेंज तो पश्चिम महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में आने वाले कुछ दिन मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदर्भ के जिलों में कही रेड, ऑरेंज तो कही येलो अलर्ट है। वहीं पश्चिम महाराष्ट्र में रेड अलर्ट है।

प्रिया जैस

Maharashtra Monsoon Update: नागपुर में बीती सोमवार रात से बुधवार रात तक 3 दिन लगातार बारिश के बाद बादलों ने आराम फरमाया। गुरुवार को सुबह से रात तक बादल थमे रहे। हालांकि, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और कहीं बौछारें पड़ीं लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। बीते 3 दिनों से रोजाना बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

नागपुर का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री गिर गया। बुधवार देर रात तक हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 25.5 मिमी बारिश दर्ज की। इसके बाद बादल थमे रहे। शाम 5.30 बजे तक मात्र 0.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1.7 डिसे कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह औसत से 0.8 डिसे अधिक रहा।

नागपुर में आज और कल ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 25 और 26 जुलाई के लिए नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं 27 जुलाई के लिए येलो अलर्ट के संकेत मिले हैं। इसके पश्चात 28 जुलाई से बदराया मौसम रहेगा।

इन जिलों में जारी रेड अलर्ट

25 और 26 जुलाई को नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया में रेड अलर्ट रहेगा। शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं पश्चिम महाराष्ट्र के भी कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी है और बिजली की गरज के साथ तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है।

पश्चिम महाराष्ट्र के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, मुंबई, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने सभी से सुरक्षित रहने की अपील की है।

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

आगामी 2 दिनों के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली की गर्जना के दौरान घरों में रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग से परहेज करें। खेत में काम करते वक्त सुरक्षित विकानों पर आसरा लें। पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। नदी-नालों के पास अधिक सावधानी बरतें। सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन से 0712-2562668 और मनपा से 7030972200, 0712-2567777 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा