-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Monsoon Imd Red Alert Pune Konkan Yellow Alert Vidarbha
Maharashtra Monsoon: पुणे, कोंकण समेत इन जिलों में रेड, तो विदर्भ में येलो अलर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Monsoon Alert: महाराष्ट्र में पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना के साथ मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं विदर्भ में येलो अलर्ट के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी रेड अलर्ट (सौजन्य-एएनआई)
Maharashtra Monsoon Alert: बीते कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद अब बादल फार्म में आ गए हैं। बुधवार को बादलों ने बारिश की ‘हैट्रिक’ मारी। नागपुर में रोजाना 3 दिनों की जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में मौसम विभाग ने सिटी में 20.2 मिमी बारिश दर्ज की। बुधवार की सुबह बदराया मौसम रहा। दोपहर के वक्त करीब आधे घंटे के लिए धूप खिली। इसके पश्चात दोबारा बादलों ने सूरज को ढंक दिया।
दोपहर करीब 1.30 बजे के बाद घने काले बादल बरसने लगे। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं। मंगलवार की देर रात हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की। दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद शाम 5.30 बजे तक 19 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद बादल थमे रहे।
रात करीब 8.15 के बाद हल्की बारिश हुई। देर रात कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 27 डिसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिसे रहा। यह औसत से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
2 दिन ऑरेंज अलर्ट जारी
गुरुवार, 24 जुलाई को भी नागपुर सिटी में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 25 और 26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ हैवी रेन होगी। वहीं 27 और 28 जुलाई को भी अधिकतर स्थानों पर कुछ स्पैल की बारिश हो सकती है।
कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 24 और 25 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 23 से 29 जुलाई के दौरान अलग-अलग से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और मराठवाड़ा में 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों तक क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र में कोंकण, सतारा, पुणे, बीड, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। नासिक, पालघर ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे विदर्भ में वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें – देश का मौसम: IMD ने 3 राज्यों के लिए बजाई खतरे की घंटी, जानिए अपने इलाके का हाल
सावधानी बरतने की अपील
आगामी 2 दिनों के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली की गरजना के दौरान घरों में रहें और इलेक्ट्रिक उपकरणों के उपयोग से परहेज करें। खेत में काम करते वक्त सुरक्षित ठिकानों पर आसरा लें। पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। नदी-नालों के पास अधिक सावधानी बरतें। सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन से 0712-2562668 और मनपा से 7030972200, 0712-2567777 पर संपर्क कर सकते हैं।
Maharashtra monsoon imd red alert pune konkan yellow alert vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













