Samadhi Program Dindi Yatra In Gondia: गोंदिया जिले में वारकरी संप्रदाय के आधारस्तंभ संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 676 वां संजीवन समाधि कार्यक्रम गोंदिया वैष्णव शिम्पी समाज द्वारा उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
प्रातः संत शिरोमणि भक्तवत्सल नामदेव महाराज का जलाभिषेक, पूजा-पाठ व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन किशोर महादेवराव बिडवाईकर के हस्ते हुआ। पश्चात बलरामपंथ ऊके महाराज का हरिपाठ कीर्तन हुआ।
भव्य दिंडी यात्रा का भाजपा द्वारा गोरेलाल चौक पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज ने नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर दिंडी पालखी का पूजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में युवा मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल उपस्थित थे।
समाज की ओर से गोपालकाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चन्द्रकिशोर उर्फ मोंटू डोमाजी बोरकर के हस्ते दहीहांडी फोड़ी गई। इस अवसर पर 10 वीं व 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का शाल, श्रीफल, मोमेंटो, शील्ड व प्रमाणपत्र देकर समाज द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही समाजसेवा में योगदान के लिए समाज के वरिष्ठ नागरिक अनिल डबरे को 'समाजरत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वैष्णव शिम्मी समाज के अध्यक्ष दुर्गेश भिवगडे, उपाध्यक्ष चंद्रकांत भुम्बर, सचिव मनोहर ढगे, सहसचिव तुषार घडोले, कोषाध्यक्ष प्रशांत बेलगे सहित शैलेश भिवगडे, रितेश बोरकर, सुधीर ढगे, सुनील शेडके, कैलास बोरकर, राजेश पर्वतकर, शेखर भिवगडे, राजू हुड, दिलीप पेंढारकर, सुखदेव सातव, रेवा लोनारकर व समस्त समाज बंधु उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपिका बोरकर, संगीता ढगे, मीनाक्षी बेलगे, दुर्गा ढगे, प्रतिभा जांगजोड, पूर्णिमा भिवगडे, मंदा भिवगडे, शालू चन्नेकर, पूर्णिमा पेंढारकर, रेखा बारसागडे सहित वारकरी, नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी। संचालन सहसचिव तुषार अरुण घडोले ने किया। आयोजन स्थानीय गोंदिया वैष्णव शिम्पी समाज द्वारा किया गया था।