नक्सली चीज बरामद (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

14 नक्सलियों के आत्मसमर्पण ने खोली पोल, टाकेझरी बेवारटोला डैम इलाके में मिली मौत की खान, सरेंडर ने खोले कई राज

Naxal Arms Dump: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद। AK-47, SLR और भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दी थी सूचना।

प्रिया जैस

Murkutdoh Operation: महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन में मुरकुटडोह इलाके के टाकेझरी बेवारटोला डैम जंगल इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का जखीरा जब्त किया गया। जिला पुलिस दल ने बताया कि पुलिस ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर खुशहाल जीवन जी सकें।

इसके मकसद से सरकार ने 2025 से नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 28 नवंबर 2025 को माओवादियों के एमएमसी जोन के प्रवक्ता और एसजेडसीएम के पद पर तैनात अनंत उर्फ​विकास नवजोत नागपुरे ने अपने 10 साथियों के साथ और 13 दिसंबर 2025 को दरेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन वेजा ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ जीआरबी डिवीजन के दरेकसा एरिया कमेटी के 14 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जिला पुलिस बल ने बेस कैंप मुरकुटडोह इलाके के टाकेझरी बेवारटोला डैम जंगल इलाके में ऑपरेशन चलाया। इस जंगल इलाके से माओवादियों द्वारा जमीन के नीचे रखे गए डंप को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया गया।

ये हथियार किए गए बरामद

माओवादियों के छिपाए हुए डंप से एक AK 47 राइफल, दो SLR राइफल, एक 45 कोल्ट ऑटोमैटिक पिस्टल, एक 12 बोर राइफल, एक क्लेमोर माइन, तीन AK 47 मैगज़ीन, नौ SLR मैगज़ीन, एक इसास मैगज़ीन, 187 SLR राउंड, 58 AK 47 राउंड, 15 इसास राउंड, 303 राइफल राउंड, 12 8mm राउंड, 44 कोल्ट ऑटोमोटिव पिस्टल राउंड, चार BGL शेल्स, दस सुरकी शेल, दस सुरका लॉन्चर राउंड, स्फोटक पदार्थ 8.5 kg, लोहे के छर्रे 83 नग, दो सोलर प्लेट, दो वायर बंडल, एक वॉकी-टॉकी, पांच बैटरी, एक कलर प्रिंटर, डेटोनेटर व अन्य सामग्री जब्त की गई।

नक्सलियों से आगे भी पूछताछ जारी

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक अंकीत गोयल, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रमोद भातनाते, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय नाइक, पुलिस उप निरीक्षक श्रीकांत हत्तीमारे, पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण घरत, मुस्ताक सैयद, रमेश उइके, राजेश तावाड़े, C 60 स्क्वाड के दल ने की। इस बीच आत्मसर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ अभी भी जारी है, और उनकी दी गई जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट