धान की फसल प्रभावित (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

गोंदिया में बेमौसम बारिश से 25 हजार हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

Paddy Crop Damage: गोंदिया में दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल भीग गई है। बारिश से धान की गुणवत्ता खराब होने और उपज में नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोंदिया जिले में शुक्रवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश शनिवार दोपहर के बाद लगातार बरसात में बदल गई।

  • बारिश से जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की धान की फसल भीग गई है।

  • गोंदिया, सड़क अर्जुनी, तिरोड़ा, गोरेगांव, अर्जुनी मोरगांव, सालेकसा और देवरी तहसीलों में बारिश हुई।

Gondia Unseasonal Rain: गोंदिया जिले में गुरुवार से ही बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार दोपहर के दौरान जिलेभर में बेमौसम बारिश ने दस्तक दी। शुक्रवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने शनिवार दोपहर के बाद लगातार बरसात का रूप ले लिया। इस बेमौसम बारिश से जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल भीग गई है। इससे किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है और उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।

गोंदिया सहित सड़क अर्जुनी, तिरोड़ा, गोरेगांव, अर्जुनी मोरगांव, सालेकसा और देवरी तहसील में बारिश हुई। खरीफ सीजन के दौरान जिले में करीब 1 लाख 94 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई थी। इसमें से हल्की किस्म के धान की कटाई और मड़ाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन भारी किस्म के धान की कटाई और मड़ाई अभी जारी है।

25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की धान फसल को प्रभावित

इसी बीच हुई बेमौसम बारिश ने करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की धान की फसल को प्रभावित किया है। धान में नमी आने से उसकी गुणवत्ता खराब होने और उपज का नुकसान होने की आशंका के चलते किसानों की भागदौड़ शुरू है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश की संभावना से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

मौसम साफ होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 23 नवंबर से मौसम साफ होने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा।

लागत पर असर

इस वर्ष किसानों ने खाद, बीज, कीटनाशक व मजदूरी पर अच्छी-खासी राशि खर्च कर धान की खेती की थी। तीन से चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई थी और कई क्षेत्रों में कटाई भी शुरू हो गई थी, किसानों को अच्छी पैदावार से खेती की लागत निकालने और परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी होने की उम्मीद थी।

लेकिन कटाई के ऐन वक्त पर मौसम बिगड़ने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। खेतों में जलजमाव और कीचड़ के कारण कटाई का काम प्रभावित हुआ है। वहीं, जमीन पर गिरी फसल को काटने और सुखाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। लगातार बारिश में भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

अरहर उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ी

जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण अरहर उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, खरीफ सीजन की देर से पकने वाली धान की फसल की कटाई जारी है। ऐसे में बेमौसम बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया