प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
गोंदिया

नगर परिषदों में कुर्सी की जंग, 30 जनवरी को विषय समिति सभापति चयन, बढ़ी सियासी सरगर्मी

Gondia Chairman election: उपाध्यक्ष व स्वीकृत सदस्यों के बाद अब गोंदिया, तिरोड़ा, गोरेगांव व सालेकसा में 30 जनवरी को विषय समिति सभापतियों का चयन होगा।

अंकिता पटेल

Gondia Tiroda Nagar Parishad: गोंदिया नगर परिषद के उपाध्यक्ष व स्वीकृत सदस्यों के चुनाव के बाद अब सभी की नजरें विषय समित्तियों के गठन और सभापतियों के चयन पर हैं। इसके लिए 30 जनवरी को विषय समिति के सभापतियों का चयन होगा। इसके लिए अंदरूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभापति बनने के लिए उम्मीदवार मैदान में उत्तर आए हैं।

लेकिन यह जरूरी होगा कि पार्टी और स्थानीय नेतृत्व किसे मौका देती है। जिले में गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषदों और गोरेगांव और सालेकसा नगर पंचायतों में 30 जनवरी को सभा होंगी।

नगर परिषदों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न - हो गए हैं और उसके बाद नगराध्यक्ष ने नियमों के अनुसार पहली सर्व साधारण सभा बुलाई। इसमें उपाध्यक्ष व स्वीकृत -सदस्यों का चुनाव हुआ। हालांकि उसके बाद सबसे जरूरी विषय समितियों का गठन और सभापतियों का चुनाव है, इसलिए सभी की नजरें इसी पर हैं।

जिलाधीश की ओर से जारी नोटिस के अनुसार गोंदिया नप के लिए उप विभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, तिरोड़ा नप के लिए उप विभागीय अधिकारी पूजा गायकवाड़, सालेकसा नपं के लिए उप विभागीय अधिकारी कविता गायकवाड़ और गोरेगांव नपं के लिए उप जिलाधीश ज्योति कांबले पीठासिन अधिकारी होंगी और सभा की कार्रवाई देखेंगी।

आखिर गोरेवाड़ा व सालेकसा का भी निकला मुहूर्त

चूंकि सभा बुलाने का अधिकार जिलाधीश के पास है, इसलिए वही सभा बुलाते हैं। इसी के हिसाब से जिलाधीश प्रजीत नायर ने 30 जनवरी को सभा बुलाई है जिसमें विषय समितियों का गठन और सभापति चुने जाएंगे, जिले की गोंदिया और तिरौड़ा नगर परिषद और गोरेगांव व सालेकसा नगर पंचायत की भी 30 जनवरी को सभा बुलाकर समितियों का गठन किया जाएगा और सभापति चुने जाएंगे, अगर गोंदिया नगर परिषद को देखें, तो चिंटू माने, रिकू आसवानी और अनुज जायसवाल निर्दलीय सदस्य के तौर पर चुने गए है।

इनमें से माने और आसवानी ने भारतीय जनता पार्टी को व जायसवाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी। अजीत पवार) को समर्थन दिया है। उपाध्यक्ष का पद भाजपा के पास जाने के बाद से भाजपा ने निर्दलीय लोगों को मौका नहीं दिया है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस