प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गोंदिया

चाकू की नोक पर चोरी, आभूषण उड़ाने वाले पिता-पुत्र अरेस्ट; गोंदिया पुलिस की बड़ी कामयाबी

Gondia Robbery Case: गोंदिया के साई माऊली कॉलोनी में चाकू की नोक पर हुई 21 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। स्थानीय अपराध शाखा ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद किया।

अंकिता पटेल

Gondia Gold Silver Recovery: गोंदिया ग्रामीण थाने के तहत साई माऊली कॉलोनी, सेलटैक्स कॉलोनी में 25 जनवरी की रात करीब 12 बजे अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर चोरी कर करीब 21 लाख रु। के सोने-चांदी के आभूषण व नकद लेकर फरार हो गए थे। रिहायशी क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना होने से दहशत का वातावरण निर्माण हो गया था।

पुलिस ने इस चोरी पर सख्त कदम उठाकर अगले ही दिन दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि शिवाजी नगर, साई माऊली कॉलोनी में आरोपी मुकेशकुमार डोंगरे (59), आर्यन मुकेशकुमार डोंगरे (24) किराए से रह रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थी। फिर्यादी प्रतीक लालचंद उड़के की शिकायत मिलते ही उन्हें हरकत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने इस चोरी की घटना को उजागर कर आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय अपराध शाखा टीम को काम पर लगाया। पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर ने दो पथक बनाए और जांच शुरू की।

पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस साईं माऊली कॉलोनी के उस मकान पर पहुंची जहां ये दो व्यक्ति किराए से रहते थे। पुलिस को उसके घर पर ताला लगा दिखा। पुलिस की सूचना मिली कि ये व्यक्ति बालाघाट के लिए स्कूटी से निकले है।

पुलिस ने जरा भी समय न गंवाते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने आरोपियों को रजेगांव जिला बालाघाट से हिरासत में लिया। आरोपियों के पास जब स्थित एक काले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम थी।

22.80 लाख का माल किया जब्त

इन दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने आभूषण और रकम 25 जनवरी को साई माऊली कॉलोनी से वाकू दिखाकर चोरी की है।

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से सोने के 19 लाख 46 हजार रु. कीमत के सोने के आभूषण, 1 लाख 22 हजार 640 रु. कीमत के चांदी के आभूषण, 28 हजार रु. नकद, 80 हजार रु. कीमत की स्कूटी व 30 हजार रु. कीमत के दो मोबाइल ऐसे कुल 22 लाख 6 हजार 640 रु. माल जब्त किया, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोतम अहेरकर के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार संजय चव्हाण, दीक्षितकुमार दमाहे, रियाज शेखा, इंद्रजित बिसेन, प्रकाश गायधने, सुबोधकुमार बिसेन, सिपाही छगन विष्टुले, राकेश इंदुरकर, धनश्यान कुंभलवार ने की।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत