कमांडर सहित 3 माओवादियों का आत्मसमर्पण (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

Big News: गोंदिया में कमांडर समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, ₹20 लाख का था इनाम, नक्सलियों से अपील

Naxal Commander Surrender News: गोंदिया जिला पुलिस के सामने दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर समेत 3 माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख रुपये का इनाम था।

प्रिया जैस

Maoist Surrender Gondia: सालेकसा तहसील के दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर व 2 एसीएम ऐसे कुल 3 माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ 13 दिसंबर को गोंदिया जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मपसर्मण करने वाले माओवादियों के नाम बीजापुर जिले के मेंढ़री निवासी दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन उर्फ मारा इरिया बेडजा (35), येरापल्ली, उसुर निवासी एसीएम सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू रव्वा (26) व रेखापाल, ओरचा निवासी रतन उर्फ मनकु ओमा पोयम पोयाम (25) बताया गया है।

11 माओवादियों का आत्मसमर्पण

दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर व दो एसीएम ऐसे कुल तीन माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ गोंदिया जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। महाराष्ट्र सरकार ने संयुक्त रूप से उन पर कुल 20 लाख रु. का इनाम घोषित किया था। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2005 से घोषित आत्मसमर्पण योजना के कारण और हिंसक जीवन के कारण, कट्टर माओवादियों सहित कई वरिष्ठ माओवादियों ने आज तक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 28 नवंबर 2025 के एमएमसी जोन के स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य विकास उर्फ अनिल उर्फ नवज्योत नागपुरे, उर्फ रमेश सायन्ना भास्कर लिंगय्या रामास्वामी सहित कुल 11 माओवादियों ने गोंदिया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके अनुसार, गोंदिया पुलिस बल द्वारा शेष माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने के प्रयास प्रारंभ किए गए।

आत्मसमर्पण करने वालों के नाम

  • रोशन उर्फ मारा इरिया बेडजा (35), दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर, बीजापुर
  • सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू रव्वा (26), एसीएम, येरापल्ली, उसुर
  • रतन उर्फ मनकु ओमा पोयम पोयाम (25), एसीएम, रेखापाल, ओरचा

अभी भी नक्सल आंदोलन सक्रिय

गोंदिया पुलिस ने माओवादियों से संपर्क किया और सरकार की मुख्यधारा में आने के लिए उनका मन बदल दिया। जिसके तहत 13 दिसंबर को एमएमसी जोन में दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर रोशन सहित कुल 3 माओवादियों ने गोंदिया पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार की आत्मसमर्पण योजना के तहत हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आने वाले सभी नक्सलियों का ठिक से पुनर्वास किया जा रहा है और गोंदिया जिला पुलिस उन नक्सलियों से अपील कर रही है जो अभी भी नक्सल आंदोलन में सक्रिय हैं वे इस समय हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आ जाएं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न