गोंदिया तेंदुआ मौत  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: गोंदिया में रेलवे ट्रैक के पास मृत मिला तेंदुआ, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Gondia Leopard Death: गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलमार्ग पर अर्जुनी-बड़ेगांव के बीच तेंदुआ मृत मिला। वन विभाग की प्राथमिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई गई है।

आंचल लोखंडे

Gondia Railway Track: गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलमार्ग पर अर्जुनी रेलवे स्टेशन से बड़ेगांव रेलवे स्टेशन के बीच 6 सितंबर की सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। पोल क्र. 408/15 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे तेंदुए का शव दिखाई देने के बाद रेलवे विभाग ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अर्जुनी मोरगांव वन विभाग का रेस्क्यू दल वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा।

वन विभाग की प्राथमिक जांच में तेंदुआ मृत पाया गया। वन विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर मृत तेंदुए की उम्र करीब 8 से 10 माह होने का अनुमान जताया है। घटनास्थल महालगांव क्षेत्र में है। प्रथमदृष्टया तेंदुए के ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर और धड़ अलग होने की बात सामने आई है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.एम. बहुरे की उपस्थिति में घटनास्थल का पंचनामा किया गया तथा तेंदुए की आकस्मिक मृत्यु दर्ज की गई। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए वन कार्यालय, अर्जुनी मोरगांव ले जाया गया।

विभिन्न नमूनों को भेजा जाएगा प्रयोगशाला

मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार मृत तेंदुए का शवविच्छेदन किया गया। शवविच्छेदन के दौरान विभिन्न नमूने लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस अवसर पर उपवनसंरक्षक गोंदिया अविनाश मेश्राम, प्रकाश निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध, तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले, मानद वन्यजीव रक्षक गोंदिया रुपेश निनावे, पशुधन विकास अधिकारी बड़ेगांव रेलवे डा. कपिल कोरेटी, आशीष दुबे सहित हिरवल बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया तथा प्राणीशास्त्र विभाग, एस.एस.जे. कॉलेज अर्जुनी मोरगांव के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पूरी कार्रवाई उपवनसंरक्षक अविनाश मेश्राम और प्रकाश निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध के मार्गदर्शन में की गई। जांच वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.एम. बहुरे कर रहे हैं।

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO