गोंदिया स्वास्थ्य सूचकांक  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: स्वास्थ्य सूचकांक रैंकिंग में गोंदिया अव्वल, 46.57 अंक के साथ महाराष्ट्र में पहला स्थान

Gondia Health Department: गोंदिया जिले ने पहली तिमाही की स्वास्थ्य सूचकांक रैंकिंग में 46.57 अंक के साथ महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया है।

आंचल लोखंडे

Gondia Ranked First In Maharashtra: गोंदिया जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पहली तिमाही के स्वास्थ्य सूचकांक रैंकिंग में गोंदिया जिले ने 46.57 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को पुणे में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा आयुक्त व राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अभियान संचालक संजय काटकर (भाप्रसे) के हाथों जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार को सम्मानित किया गया।

राज्य स्तर पर प्रत्येक तीन माह में जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला शल्य चिकित्सक द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित उद्देश्यों और सूचकांकों की पूर्ति के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है। इसी मूल्यांकन में गोंदिया ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में नागपुर 45.79 अंक के साथ दूसरे, वर्धा 45.17 अंक के साथ तीसरे, अकोला 44.39 अंक के साथ चौथे और गड़चिरोली 44.14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जिले में 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक नागरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 263 स्वास्थ्य उपकेंद्र, चार आपला दवाखाना तथा 17 नागरी स्वास्थ्यवर्धिनी उपकेंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

निःशुल्क जांचों का प्रभावी क्रियान्वयन

मातृ व शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य, विभिन्न टीकाकरण, आरसीएच ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन, क्षय रोग नियंत्रण तथा आयुष्मान के तहत विभिन्न निःशुल्क जांचों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सुरक्षित प्रसूति, प्रसूति पूर्व व पश्चात फॉलोअप, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसी योजनाओं पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समन्वय समिति जिलाधीश मंदार पत्की और मुख्य कार्यकारी अधिकारी झेनिथ दॉतुला के मार्गदर्शन में कार्यरत है।

सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। तहसील स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण, ऑनलाइन बैठकें तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों की लगातार समीक्षा के कारण विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार हुआ है।

कई पद रिक्त होने पर भी सफलता

जिप गोंदिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी झेनिंग दोंतुला ने कहा कि गोंदिया भौगोलिक दृष्टि से महाराष्ट्र की सीमा से लगा अंतिम जिला है। आदिवासी, नक्सलग्रस्त और जंगल क्षेत्र वाले जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद जिला स्वास्थ्य अधिकारी और पूरी टीम ने नियोजनबद्ध तरीके से काम करते हुए यह सफलता हासिल की है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का यह परिणाम है। भविष्य में जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं देने पर हमारा जोर रहेगा।

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश