दुर्घटनाग्रस्त बस (फोटो नवभारत) 
गोंदिया

गोंदिया में निजी बस की ट्रक से टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 6 यात्री घायल

Gondia Accident: गोंदिया के चिखली गांव के पास ओवरटेक के दौरान बस-ट्रक टक्कर मार दी। , 6 यात्री गंभीर घायल, 6 माह की बच्ची भी शामिल। घायलों को जिला अस्पताल गोंदिया भेजा गया।

आकाश मसने

Gondia Arjuni Bus Truck Accident: गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के चिखली गांव के पास कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर हैदराबाद से रायपुर यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों का सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उन्हें गोंदिया के केटीएस जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह घटना 27 अगस्त को सुबह करीब 6.10 बजे घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, पुष्पराज ट्रैवल्स कंपनी की निजी बस क्र सीजी 08 - बीबी 3720 हैदराबाद से रायपुर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस समय बस में 32 यात्री सवार थे। इसी दौरान, कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर चिखली गांव के पास बस चालक ने सामने वाले ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस प्रयास में बस चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया।

बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर

तेज रफ्तार बस ने ट्रक के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छह महीने की बच्ची के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे और डुग्गीपार पुलिस को घटना की सूचना दी।

सभी घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस में सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए गोंदिया के केटीएस जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। दुर्घटना में घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो सके। डुग्गीपार पुलिस आगे की जांच कर रही है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर