परीक्षा देते बच्चे (फोटो: AI Generated) 
गोंदिया

गोंदिया में 10वीं-12वीं परीक्षा की तैयारी पूरी, 38,564 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Gondia News: गोंदिया जिले में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में होंगी, 178 केंद्रों पर 38,564 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने को सख्त निगरानी और तकनीकी उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।

रूपम सिंह

Gondia Board Exam News: राज्य परीक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं व 12वीं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, जिले में नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयार है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 80 केंद्रों पर 19,080 विद्यार्थी और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98 केंद्रों पर 19,484 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा कुल 38,564 विद्यार्थी देंगे। शिक्षा विभाग ने भी विद्यार्थियों से तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देने की अपील की है। राज्य परीक्षा मंडल फरवरी और मार्च 2026 की उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (12वीं) की लिखित परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च तक और माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र (10वीं) की लिखित परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक कराएगा। घोषित शेड्यूल के अनुसार, शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 38,564 विद्यार्थी होंगे शामिल

कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 98 केंद्र और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 80 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 19,080 विद्यार्थी 12वीं और 19,484 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं ठीक से हों और परीक्षा केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिले में एक दक्षता समिति गठित की गई है। इस समिति में पुलिस अधीक्षक, जिप सीईओ, शिक्षाधिकारी शामिल हैं। साथ ही, एक वर्ग-1 या वर्ग-2 की टीम बनाई गई है जिसमें एक महिला अधिकारी या कर्मचारी शामिल है। यह टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा करेगी। परीक्षा केंद्र पर जाने के बारे में मार्गदर्शक सूचना व तय प्रपत्र भी संबंधित लोगों को भेज दिए गए हैं। इससे यह देखा जा सकता है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए यंत्रणा तैयार है।

परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी सामान पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों के परिसर में फैक्स और एसटीडी बूथ के काम करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, इमारत के परिसर में मोबाइल सेट, लैपटॉप और पेजर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दी गई है। परीक्षा केंद्रों के परिसर में किसी भी प्रकार की नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने की अपील व मार्गदर्शन किया है। साथ ही, परीक्षा को लेकर तनाव मुक्त रहने के लिए कहा है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत