स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)  
गोंदिया

5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य विषयों के लिए इंतजार

Gondia School News: गोंदिया में पहले दिन 6.12 लाख मुफ्त किताबें बांटी गईं, लेकिन लापरवाही से छठी कक्षा के छात्रों को सिर्फ हिंदी की किताब मिली और बदले पाठ्यक्रम वाले छात्र वंचित रहे।

केतकी मोडक

Gondia Free Textbook Distribution Scheme: गोंदिया जिले में इस साल का शैक्षणिक सत्र 30 जून से शुरू हुआ। कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली निःशुल्क किताबें समय पर मिलें, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अपना नियोजन पूरा किया। लेकिन स्कूल खुलने के पहले दिन कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों को सिर्फ हिंदी विषय की किताबें मिलीं। उन्हें अन्य किताबों से वंचित रहना पड़ा।

वहीं, जिन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला गया था, उन कक्षाओं के विद्यार्थियों को नई किताबें नहीं मिलीं। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ पालकों में भी नाराजगी देखी गई। अन्य कक्षाओं के स्कूली बच्चों को नई किताबें मिलने की खुशी सातवें आसमान पर थी। जिले में जिला परिषद और नगर परिषद के स्कूल कार्यरत हैं, और जिप स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 78,000 है, और जिले में कुल विद्यार्थियों की संख्या 2 लाख 26 हजार है। स्कूल के पहले दिन 6 लाख 12 हजार 560 किताबों का वितरण किया गया।

कई विद्यार्थी किताबों से वंचित

कक्षा पहली से 8वीं तक पढ़ने वाला कोई भी विद्यार्थी किताबों से वंचित न रहे, और किताबों की कमी के कारण उसे पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो। साथ ही, सरकार की नीति है कि स्कूलों में सभी योग्य विद्यार्थियों की 100 प्रश. हाजिरी हो और पटसंख्या कम न हो, इसके लिए किताब बांटने की योजना चलाई जा रही है।

सरकारी योजना के तहत, सभी सरकारी स्कूलों, स्थानीय सरकारी स्कूलों और निजी अनुदानित स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबें दी जाती हैं। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन जिले में कक्षा पहली से 8वीं तक के योग्य विद्यार्थियों को किताबें वितरित करने का नियोजन किया था। लेकिन किताबों की कमी के कारण कुछ विद्यार्थी किताबों से वंचित रह गए हैं।

निःशुक्ल किताबें 2026-2027

तहसील कुल मांग आपूर्ति बाकी प्रतिशत
गोंदिया 1,76,888 1,63,241 13,647 92.28%
गोरेगांव 56,887 55,421 1,466 97.42%
तिरोड़ा 81,293 79,092 2,201 97.29%
आमगांव 57,850 55,819 2,031 96.48%
सालेकसा 52,210 46,728 5,482 89.50%
सड़क अर्जुनी 63,956 62,264 1,692 97.35%
अर्जुनी मोर 85,682 82,763 2,919 96.59%
देवरी 68,476 67,232 1,244 98.18%
कुल 6,43,242 6,12,560 30,682 95.66%

95.66 प्रश. किताबें बांटी गईं

प्राथमिक शिक्षाधिकारी पवन खंडारे ने कहा है कि  "गोंदिया जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए किताबें प्राप्त हुईं। सिर्फ पाठ्यक्रम बदले हुए किताबें नहीं मिली हैं। मिलते ही उन्हें स्कूलों में वितरित कर दिया जाएगा। ज्यादातर किताबें 95.66 प्रश. विद्यार्थियों को वितरित की गईं।"

नए पाठ्यक्रम की किताबें नहीं

प्रधानाध्यापिका  चुलोद जिप शाला एल. एस. विखार नेकहा है कि  "जिन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला गया था, उन कक्षाओं के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलीं। अन्य सभी विद्यार्थियों को पहले दिन किताबें वितरित की गईं। नए पाठ्यक्रम की किताबें मिलते ही विद्यार्थियों को दे दी जाएंगी।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained