नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

Anti Drug Campaign India: पुलिस स्मृति दिवस पर अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया। जानें पुलिस से क्या अपील की और पंजाब का मुद्दा क्यों अहम है।

Amit Shah Drug Free India 2029: दिल्ली में बुधवार को 'पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'राष्ट्रीय पुलिस स्मारक' पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नक्सलवाद के बाद अब अमित शाह ने देश को नाशमुक्त बनाने की मुहीम छेड़ दी है। उन्होंने तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि अब देश नशामुक्त होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'पुलिस स्मृति दिवस' पर कहा, 31 दिसंबर 2029 तक भारत नशा मुक्त हो जाएगा। मैं देश भर की पुलिस से अपील करता हूं कि वे नशा मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के रोडमैप को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हों। अमित शाह की यह डेडलाइन पंजाब में भगवंत मान की सरकार के लिए भी बड़ी चेतावनी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com