वडसा रेलवे स्टेशन, सिग्नल आधुनिकीकरण,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
गढचिरोली

गड़चिरोली: रेलवे का बड़ा अपग्रेड! वडसा स्टेशन पर चालू हुई नई सिग्नल प्रणाली व फायर अलार्म सिस्टम

Gadchiroli Wadsa Railway Station: वडसा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल और दूरसंचार प्रणाली का आधुनिकीकरण पूरा हो गया है। नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से रेल संचालन अधिक सुरक्षित व सुचारु होने की उम्मीद।

अंकिता पटेल

Gadchiroli South East Central Railway: गड़चिरोली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सिग्नल तथा दूरसंचार निर्माण यूनिट, नागपुर द्वारा वडसा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली के आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य के अंतर्गत पुरानी वेस्ट्रेस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली के स्थान पर अत्याधुनिक हिताची इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है तथा स्टेशन यार्ड का पुनर्गठन कर इसे आरमोरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन से जोड़ा गया है।

वडसा स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली शुरू

यह जटिल तकनीकी कार्य निर्धारित 5 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में सफलतापूर्वक पूरा किया गया तथा नई प्रणाली को 7 जून से चालू किया गया है। इस उन्नयन से वडसा स्टेशन की परिचालन क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ रेल यातायात और अधिक संरक्षित, विश्वसनीय एवं सुचारु हो सकेगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत अत्याधुनिक आई.पी.एस विद्युत आपूर्ति प्रणाली, हिताची इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग तथा फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं।

यातायात की बढ़ती जा रही आवश्यकताएं

इस प्रणाली के माध्यम से स्टेशन पर कुल 63 रूट, 15 मुख्य सिग्नल, 6 कॉलिंग-ऑन सिग्नल, 8 शंट सिग्नल, 3 रेल लाइनें तथा 31 डीसी ट्रैक सर्किट संचालित किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आरमोरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के साथ बेहतर संपर्क स्थापित होगा तथा भविष्य में क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार एवं यातायात की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

साथ ही, ट्रेनों के परिचालन में संरक्षा, समयपालन और दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाकर रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वडसा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का सफल कमीशनिंग होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम