भेंडाला परिसर में तूफानी हवाओं का छाया कहर, गढ़चिरोली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी; लुढ़का पारा

Gadchiroli Rain News: गड़चिरोली में शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली।
Gale-force winds wreak havoc in the Bhendala area; torrential rain leads to waterlogging on roads in Gadchiroli; temperatures drop.
गड़चिरोली, बारिश, मौसम बदलाव (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Gadchiroli Weather Change: गड़चिरोली शहर में आज शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत प्रदान की। सुबह से ही शहर में तेज धूप और उमस का असर महसूस किया जा रहा था। दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण लोग घरों और कार्यालयों में रहने को मजबूर थे। हालांकि शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहत

आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं भी झूमती नजर आईं और कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी शाखाएं टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। अचानक हुई इस बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नागरिकों ने राहत की सांस ली। बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया। इस बारिश का किसानों ने भी स्वागत किया है। उनका मानना है कि समय पर होने वाली वर्षा कृषि कार्यों के लिए लाभदायक साबित होगी। मौसम में आए इस बदलाव से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

भेंडाला परिसर में तूफानी हवाओं का छाया कहर

चामोर्शी तहसील के भेडाला परिसर में गुरुवार की रात के दौरान अचानक तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान तूफानी हवाओं के कारण नागरिकों के घर के छत उड़ गए। वहीं बडे-बडे पेड़ धराशायी हुए। इससे बिजली खंभे भी टूट गए।

जिस कारण अनेक लोगों का व्यापक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरकर बिजली खंबे व तारों पर गिरने से अनेक खंबे गिर गए, तथा तथा बिजली तार भी टूट गए। जिससे महावितरण का भी व्यापक नुकसान हुआ। बिजली तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी खंडित हुई। जिससे समूची रात्त नागरिकों को अंधेरे में बितानी पड़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com