मार्कंडेश्वर यात्रा (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

'विदर्भ की काशी' में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि से मार्कंडा यात्रा का आगाज, CM फडणवीस करेंगे महापूजा

Markandeshwar Yatra 2026: गड़चिरोली के मार्कंडेश्वर में कल से वार्षिक यात्रा शुरू। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे महापूजा। श्रद्धालुओं के लिए देवस्थान ट्रस्ट की तैयारियां पूरी।

प्रिया जैस

Vidarbha Ki Kashi Markanda: विदर्भ की काशी के रूप में पहचाने जाने वाले चामोर्शी तहसील के मार्कंडेश्वर की यात्रा आगामी रविवार से शुरू होकर श्रध्दालुओं को सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देवस्थान ट्रस्ट तैयार हो गया है। रविवार को प्रारंभिक महापूजा राज्य के मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सहपाकलमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, सांसद डा. नामदेव किरसान, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, पुजारी जोडा पंकज पांडे और उनकी पत्नी शुभांगी पांडे के हाथों होगी।

ऐसी जानकारी श्री मार्कंडेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानन भांडेकर ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी है। इस समय सचिव मृत्युंजय गायकवाड, सहसचिव रामु तिवाडे व कर्मचारी उपस्थित थे। रविवार को तड़के 4.30 बजे श्री शंकर महादेव व शिवलिंग पिंडी की विधिवत महापूजा राज्य के मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद डा. नामदेव किरसान, विधायक डा. मिलिंद नरोटे के हाथों होगी।

वहीं पूजारी जोड़ा पंकज पांडे व पत्नी शुभांगी पांडे पूजा के यजमान रहेंगे। इसी दिन दर्शन कतार में आने वाले पहले श्रध्दालु का शाल व श्रीफल देकर देवस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सत्कार किया जाएगा। सुबह से ही दर्शनार्थी श्रध्दालुओं को उपवास की खिचड़ी वितरित की जाएगी।

सोमवार को शाम 6 बजे टिपुर पूजन व्याहाड़ के मारोती पाटिल म्हशाखेत्री के परिवार के हाथों होगा। वहीं मंगलवार को समारोपिय महापूजा पूर्व जिप सदस्य तथा तहसील खरीदी-बिक्री संघ के अध्यक्ष अतुल गण्यारपवार अपनी पत्नी के साथ करेंगे।

15 और 16 फरवरी को रात 12 बजे खुला रहेगा मंदिर

  • 15 और 16 फरवरी दो दिन श्रध्दालुओं को दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक मंदिर शुरू रहेगा।
  • वहीं इसके बाद श्रध्दालु सुबह 6 से रात 10 बजे तक दर्शन ले पाएंगे, ऐसी जानकारी देवस्थान ट्रस्ट द्वारा दी गई।
  • दर्शन के बाद निशुल्क महाप्रसाद व पानी की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। एमएसआरडी द्वारा विकास कार्यों का निर्माण कार्य शुरू होने व्यवस्था करने में दिक्कते आ रही है।
  • जिससे प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता होने की मांग भी इस समय की गई।

भक्तों को सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

आगामी रविवार से शुरू होने वाले मार्कंडेश्वर यात्रा में जिले समेत बाहर जिले और राज्यों से बड़े पैमाने पर श्रध्दालु हजारों की संख्या में आते है। ऐसे में यहां पर आने वाले श्रध्दालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसलिए समिति द्वारा श्रध्दालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जोर दिया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे