गड़चिरोली में नक्सली कैंप ध्वस्त (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में नक्सलियों का किला ध्वस्त! C-60 कमांडो ने 2 कैंप किए तबाह, 1 नक्सली ढेर; 48 घंटे से जारी ऑपरेशन

Gadchiroli Naxal Encounter: गड़चिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। C-60 कमांडो ने दो नक्सली कैंप तबाह कर दिए। एक नक्सली मारा गया, AK-47 और SLR राइफलें बरामद हुईं। एक जवान घायल।

प्रिया जैस

Fodewada Forest Bhamragad: वर्तमान में जिले के सीमावर्ती इलाकों में विभिन्न जगहों पर नए पुलिस सहायता केंद्रों का निर्माण किए जाने से जिले के जंगल क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां काफी हद तक कम हो गई है। ऐसे में जिले की भामरागड़ तहसील अंतर्गत आने वाले तथा गड़चिरोली-नारायणपुर सीमा पर बसे फोदेवाड़ा जंग परिसर में बुधवार को नक्सली होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस दल के जवानों ने 3 फरवरी की रात से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया।

ऐसे में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का एक जवान घायल होने की जानकारी है। मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों के दो कैम्प को ध्वस्त किया। लेकिन घने जंगल का लाभ उठाते हुए नक्सली जंगल में फरार होने में कामयाब हो गये।

ऐसे में गुरुवार को दोबारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होकर पुलिस जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का एक जवान घायल होने की जानकारी है। इस क्षेत्र में लगतार दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर मुठभेड़ होने से परिसर के नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।

सी-60 के जवानों ने चलाई मुहिम

मंगलवार को रात के समय भामरागड़ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सी-60 के जवानों ने फोदेवाड़ा जंगल परिसर में नक्सल विरोधी मुहिम शुरू किया। ऐसे में बुधवार को सुबह के समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। विशेषत: इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने नक्सलियों ने दो कैम्प को ध्वस्त करते हुए बड़े पैमाने पर नक्सल सामग्री जब्त की है।

एके-47 और एसएलआर राइफल जब्त

  • बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए थे। जिससे गुरुवार सुबह से सी-60 जवानों की 4 अतिरिक्त टुकड़ियां और क्यूएटी का 1 पथक उक्त जंगल परिसर में भिजवाया गया।
  • गुरुवार को सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच-बीच में मुठभेड़ हो रही। इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों को एक पुरुष नक्सली को मार गिरने में सफलता मिली है।
  • इसके अलावा एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर राइफल हथियार भी जब्त किए गए है। विशेषत: इस मुठभेड में और भी नक्सली जख्मी अथवा मृत होने की संभावना पुलिस विभाग ने जताई है। अब तक मृत नक्सली की पहचान नहीं हो पायी है।

शाम को हुई मुठभेड़ में जवान घायल

गुरुवार को दोपहर को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने द्वारा उक्त जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाया जा रहा था। इस बीच शाम के समय पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल के सी-60 का एक जवान घायल हो गया। विशेषत: घायल जवान को रात के अंधेरे में उपचार के लिए बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है