गिरफ्तार नक्सली के साथ सुरक्षाबलों के जवान (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

हैदराबाद से दबोचा गया खूंखार नक्सली, 6 साल से गड़चिरोली में था सक्रिय, हत्या समेत कई मामले दर्ज

Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस ने हैदराबाद से 2 लाख के इनामी नक्सली शंकर ऊर्फ अरुण मिच्चा को दबोचा। पेरमिली दलम सदस्य 6 साल से सक्रिय था और 2023 में रामजी आत्राम हत्या में शामिल था।

आकाश मसने

Gadchiroli Naxalite Arrested: नवंबर 2023 में गड़चिरोली के कापेवंचा निवासी रामजी चिन्ना आत्राम की हत्या में शामिल और पेरमिली दलम में सदस्य के रूप में काम करने वाले व गड़चिरोली डिवीजन में 6 वर्ष तक सक्रिय रहने वाले खूंखार नक्सली को गड़चिरोली जिला पुलिस दल ने तेलंगाना के हैदराबाद से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम छग के बांदेपारा निवासी शंकर ऊर्फ अरुण येर्रा मिच्चा (25) होकर उस पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

नक्सली शंकर मिच्चा तेलंगाना के हैदराबाद में छिपा होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में सी-60 के पथक ने 4 सितंबर को शंकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। उसकी जांच करने पर उसका नवंबर 2023 में कापेवंचा गांव निवासी रामजी चिन्ना आत्राम के हत्या में प्रत्यक्ष रूप में शामिल होने से उसके खिलाफ अहेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

2018 में बना था नक्सली

बताया जा रहा है कि, शंकर ऊर्फ अरुण येर्रा मिच्चा यह सितंबर 2018 में छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क एरिया के मद्देड दलम में भर्ती हुआ था। उसने गड़चिरोली के पेरमिली दलम में सदस्य के रूप में काम किया। मर्दिनटोला, पैडी आदि जगहों पर हुए मुठभेड़ में पुलिस ने पेरमिली दलम का सफाया किया। जिसके बाद वह दलम छोड़ घर वापिस लौटा।

गांव में वह 7 से 8 माह तक खेती कार्य करने के बाद आंध्रप्रदेश के एंटापुर और बाद में हैदराबाद में रहने गला। इसकी जानकारी मिलते ही उसे हैदराबाद से हिरासत में लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 4 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उसका चार मुठभेड़ और एक हत्या में समावेश था।

;ह कार्रवाई विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्षलविरोधी अभियान) संदीप पाटिल, पुलिस उप-महानिरीक्षक गड़चिरोली परिक्षेत्र अंकित गोयल, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी (प्राणहिता) सत्य साई कार्तिक, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी समेत विशेष अभियान पथक के जवानों ने की।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z