Heavy Rain (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में मानसून सक्रिय: लगातार बारिश से किसानों को राहत, जनजीवन प्रभावित

Gadchiroli Monsoon: गड़चिरोली जिले में मानसून सक्रिय है। लगातार बारिश से किसानों के बुआई कार्यों में तेजी आई है और फसलों को संजीवनी मिली है, जबकि कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Weather Update: गड़चिरोली जिले में बीते कुछ दिनों से मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। जिसके मद्देनजर जिले में बारिश का दौर निरंतर जारी है। जिले में कहीं रिमझिम, कहीं झमाझम बारिश नजर आ रही है। वहीं दक्षिण क्षेत्र में धुआंधार बारिश देखने को मिल रही है। निरंतर हो रही बारिश के कारण किसानों के बुआई कार्य तथा कृषि कार्यों में तेजी आयी हुई है। इस वर्ष अल नीनों के चलते बारिश में कटौती होने की संभावना जताई गई थी।

जिसके मद्देनजर जून माह के 3 सप्ताह तक जिले में बारिश का कहीं अता पता नजर नहीं आ रहा था। रोहिणी तथा मृग नक्षत्र सूखे के साए में बीते थे। ऐसे में 22 जून से आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ हुआ और आर्द्रा नक्षत्र के पहले ही दिन जिले में सर्वत्र मानसूनी बारिश दर्ज हुई। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में फिर से वर्षा का आगमन हुआ।

खेती के कार्यों में आई तेजी

जिसके चलते किसानों के बुआई कार्यों में तेजी लायी थी। अब भी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते बुआई कार्य अंतिम चरण में है। वहीं किसानों द्वारा बुआई किए - गए फसलों को संजिवनी मिली है। जिले में कहीं रिमझिम, कहीं झमाझम तो कहीं धुआंधार बारिश का दौर शुरू है। बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर कायम है। जिससे किसानों को राहत मिली है।

अनेक क्षेत्रों में बारिश नहीं गतिशील

जिले में मानसून का प्रवेश हुआ है, लेकिन जिले में अनेक स्थानों पर बारिश में गति नजर नहीं आ रही है। जिले के दक्षिण क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से धुआंधार बारिश क दौर देखने को मिल रहा है। लेकिन जिल के अनेक स्थानों पर बारिश गतिशील नज नहीं आ रहा है। जिले में अनेक जग रिमझिम बारिश का दौर ही शुरू है। जिसके चलते यहां के किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार कायम है।

निरंतर बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित

गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में बारिश का दौर कायम है, जिसके चलते बारिश के चलते कुछ मात्रा में जनजिवन प्रभावित नजर आ रहा है। जिले में अनेक गांवों में साप्ताहिक बाजार आयोजित होते है। ऐसे में निरंतर बारिश का दौर होने के चलते साप्ताहिक बाजार में नागरिकों को व्यापक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?