प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में तीन वाहनों की भिड़ंत, चामोर्शी मार्ग पर ट्रैफिक ठप; हादसों पर प्रशासन मौन

Traffic Jam: गड़चिरोली के चामोर्शी मार्ग पर तीन वाहनों की भिड़ंत से यातायात ठप हो गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शहर में बढ़ते हादसों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अंकिता पटेल

Gadchiroli, Road Accident: गड़चिरोली जिला मुख्यालय में पिछले कुछ दिनों से निरंतर हादसे हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस पर नियंत्रण पाने के लिये किसी भी तरह की उपाययोजना नहीं किए जाने के कारण हादसों का सिलसिला जारी है।

ऐसे में रविवार को शाम 4 बजे के दौरान शहर में तीन वाहनों के बीच भिड़ंत होने की घटना घटी। हालांकि इस दुर्घटना में जीवितहानि न होकर इस घटना से मुख्य मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया था।

यह घटना शहर के चामोशी मार्ग पर स्थित श्री राधे बिल्डिंग के सामने घटी, प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम. एच. 40, एन-9381 क्रमांक की बस आष्टी से यात्रियों को लेकर गड़चिरोली की ओर आ रही थी।

बस के पीछे एम. एच. 33, वी-4929 क्रमांक की स्कार्पिओ और इसके पीछे सीजी -07 सीएस-0875 क्रमांक का ट्रक आ रहा था। इसी बीच शहर के चामोर्शी मार्ग पर स्थित श्री राधे चिल्डिंग समीपस्थ पहुंचते ही अचानक एक वाहन सामने से जाने के कारण बस चालक ने बस रोक दी। और बस के पीछे से आ रहे स्कॉर्पिओ चालक ने भी अपनी वाहन रोक दी।

चामोर्शी मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित

लेकिन ट्रक चालक वाहन को रोकने के लिये ब्रेक मारने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक ही नहीं लगने के कारण ट्रक ने स्कार्पिओं को टक्कर मार दी। और स्कार्पिओ बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि नहीं हुई है।

लेकिन स्कॉर्पिओ के सामने और पिछले का हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद चामोर्शी मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित हो गयी थी। जिसके बाद यातायात कर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात पूर्ववत शुरू किया। देरशाम तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब