(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
गढचिरोली

बस का इंतजार में होटल-पानठेले बने सहारा! गड़चिरोली के यात्री प्रतिक्षालय नहीं, बढ़ी परेशानी

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले में प्रमुख मार्गों पर यात्रि प्रतिक्षालय नहीं होने से यात्रियों को भारी दिक्कत। बस और निजी वाहनों के लिए लोग होटलों व पानठेलों पर रुकने को मजबूर है।

आकाश मसने

Gadchiroli Bus Stand Problem: गड़चिरोली जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों समेत जिले के विभिन्न गांवों में यात्री प्रतिक्षालय नहीं होने के कारण यात्री वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड़चिरोली जिला अंतर्गत समेत बाहर जिलों में आगवामन करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। लेकिन गड़चिरोली जिला मुख्यालय में चामोर्शी मार्ग, आरमोरी मार्ग पर यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके कारण इन मार्गों से विभिन्न गांवों में आवागमन करने वाले यात्रियों को मजबूरी होटल व पानठेलों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं यहां पर रूककर रापनि की बस और निजि वाहनों की प्रतिक्षा करनी पड़ती है। जिससे कब बनेंगे यात्री प्रतिशालय, ऐसा सवाल भी यात्री वर्ग द्वारा पुछा जा रहा है।

बरसों से धुल खा रही यात्री प्रतिक्षालयों की मांग

शहर के चामोर्शी मार्ग से चामोर्शी, अहेरी समेत अहेरी उपविभाग की विभिन्न तहसीलों में यात्रियों का आवागमन होता है। वहीं आरमोरी मार्ग से उत्तर गड़चिरोली समेत नागपुर, गोंदिया और छत्तीसगढ़ राज्य में यात्री आवागमन करते है।

इन दोनों प्रमुख मार्गों पर अब तक यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके कारण बरसात और ग्रीष्मकाल के दिनों में यात्रियों को होटल अथवा दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि, संबंधित जगहों पर यात्री प्रतिक्षालय निर्माण करने की मांग पिछले अनेक वर्षो से की जा रही है। लेकिन अब तक संबंधित मार्गों पर यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण नहीं किया गया है।

अनेक प्रतिक्षालयों की हालत खस्ता

एक तरफ सरकार द्वारा विभिन्न गांवों में आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा हो, इसके लिये विभिन्न गांवों के मुख्य मार्ग समेत गांवों में यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया है। लेकिन निर्माण किए गए यात्री प्रतिक्षालयों की देखभाल की ओर अनदेखी किए जाने के कारण वर्तमान स्थिति में जिले के अनेक गांवों के यात्री प्रतिक्षालय पुरी तरह खस्ता हो गये है। ग्रामीण क्षेत्र में यह आलम है कि, यात्री यात्रियों को वाहनों की प्रतिक्षा करने के लिये दुकान, होटल और पानठेलों का सहारा ले रहे है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात