गड़चिरोली न्यूज 
गढचिरोली

देसाईगंज-अर्जुनी मार्ग बना 'हादसों का हाईवे': गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर नागरिक, विधायक ने मांगा जवाब

Desaiganj-Arjuni Highway: देसाईगंज-अर्जुनी राज्य महामार्ग की बदहाली पर विधायक रामदास मसराम का कड़ा रुख। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार, जल्द मरम्मत के निर्देश।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: देसाईगंज तहसील के देसाईगंज-अर्जुनी (मोरगांव) राज्य महामार्ग की हालत वर्तमान स्थिति में पूरी तरह विकट हो गई है। विशेषत: मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे निर्माण होने के कारण आवागमन करने वाले वाहनधारक समेत यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होकर नागरिक, किसान और स्कूली छात्रों को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में स्थानीय नागरिकों ने आरमोरी विस क्षेत्र के विधायक रामदास मसराम से शिकायत की। जिससे इस गंभीर मामले को लेकर विधायक मसराम स्वयं राज्य महामार्ग पर पहुंचकर खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण किया।

विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के अभियंता और अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाकर जवाब मांगा है। खस्ताहाल सड़क को लेकर विधायक द्वारा आक्रमक भूमिका अपनाए जाने से लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे

खस्ताहाल सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक मसराम ने सख्त रवैया अपनाते हुए लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि लोगों के जान के साथ खिलवाड़ होगा तो, बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क पर जगह-जगह पर निर्माण हुए गड्ढों के चलते यदि दुर्घटना हुई तो इसे जिम्मेदार संबंधित विभाग रहेगा।

यह मार्ग ग्रामीण परिसर को जिला और तहसील मुख्यालय से जोड़ता है। इस मार्ग से स्कूली छात्र, खेती सामग्री, एम्बुलेंस का निरंतर आवागमन जारी रहता है। जिससे सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षितता अबाधित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

दर्जेदार सड़क का निर्माण करें

-केवल बारिश के मद्देनजर आनन-फानन में सड़क की मरम्मत न करते हुए टिकाऊ हो, इसिलए दर्जेदार सड़क का निर्माण करना जरूरी है। -केवल गड्ढों की मरम्मत न करते हुए संपूर्ण सड़क की जांच कर आवश्कयता अनुसार मजबूतीकरण और दोबारा निर्माण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। -विधायक द्वारा इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिए जाने से जल्द ही सड़क की मरम्मत होकर आवागमन करने में समस्या नहीं होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें