सिरोंचा तहसील में डेंगू का संक्रमण (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

सिरोंचा तहसील में डेंगू का संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों की संख्या नियंत्रीत

Dengue Disease : सिरोंचा तहसील में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपाययोजना शुरू करने से कुछ हद तक डेंगू के मरीजों पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिली है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी सिरोंचा तहसील में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला शुरू होने से तहसीलवासियों में खलबली मच गयी है। इस दौरान तहसील के लंमबडपल्ली, पेंटीपाका, तुमनुर, अंकिसा परिसर में बड़े पैमाने पर डेंगू के मरीज पाए गए थे। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों में काफी वृध्दि हो गयी थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर नियंत्रण पाने के लिए उपाययोजना शुरू करने से कुछ हद तक डेंगू के मरीजों पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिली है।

सिरोंचा तहसील के मरीजों को उपचार के लिए पड़ोसी तेलंगाना राज्य में जाना पड़ता है। यहां के मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए जाने हेतु जानलेवा सफर करना पड़ता है। ऐसे में 212 किमी दूरी का सफर तय करने के लिए करीब 6 से 7 घंटे सफर करना पड़ता है। जिसके कारण यहां के अनेक मरीज उपचार के लिए तेलंगाना राज्य में जाना पसंद कर रहे है।

काफी हद तक डेंगू के मरीजों पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता

लेकिन तेलंगाना में उपचार के लिए जाने पर यहां के मरीजों को अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सिरोंचा तहसील में निर्माण हुए डेंगू का संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपाययोजना करना शुरू किया गया है। जिसके कारण तहसील में काफी हद तक डेंगू के मरीजों पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिलने की बात कही जा रही है।

लक्षण दिखाई देते ही तत्काल जांच कराएं

सिरोंचा के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. कन्नाके ने कहा कि सिरोंचा तहसील में 10 दिन पहले डेंगू के मरीज बड़े पैमाने पर थे। यह मामला ध्यान में आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर डेंगू मरीजों पर उपचार करना शुरू कर दिया। वर्तमान स्थिति में डेंगू के मरीज नियंत्रण में है। नागरिक डेंगू का संक्रमण रोकने के लिए नागरिक सतर्कता बरतकर अपना घर और परिसर साफ रखे. साथ ही डेंगू का लक्षण दिखाई देते ही तत्काल पास के अस्पताल में उपचार के लिये जाए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान