गड़चिरोली सर्पदंश मामला, देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
गड़चिरोली

गड़चिरोली आश्रमशाला सर्पदंश मामला: 3 छात्राओं की मौत के बाद पूर्व मंत्री कोवासे और 5 अन्य पर केस दर्ज

Gadchiroli Snakebite Case: गड़चिरोली की आश्रमशाला में सर्पदंश से 3 छात्राओं की मौत के मामले में पूर्व मंत्री मारोतराव कोवासे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्याध्यापक समेत 5 पर केस दर्ज हुआ है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Ashram School Snakebite Case: जपतलाई स्थित अनुदानित आश्रमशाला के छात्रावास में सर्पदंश की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आश्रमशाला के मुख्याध्यापक प्रशांत ताटपल्लीवार, अधीक्षिका भाग्यश्री चिलमलवार और अधीक्षक भास्कर भोयर के खिलाफ धानोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई परियोजना अधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई।

संचालक और सचिव पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला

मामले में आश्रमशाला के संचालक एवं पूर्व मंत्री-सांसद मारोतराव कोवासे तथा संस्था के सचिव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत कोवासे के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में सामने आए तथ्यों और जिम्मेदारियों की जांच कर रही है।

छह छात्राओं को सांप ने डसा था

जपतलाई स्थित आश्रमशाला के छात्रावास में छह छात्राओं को सांप ने डस लिया था। घटना के बाद सभी छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का उपचार जारी है। घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था।

जांच समिति ने तीन अधिकारियों को ठहराया दोषी

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में आश्रमशाला के मुख्याध्यापक और दोनों अधीक्षकों को घटना के लिए दोषी पाया। रिपोर्ट के आधार पर सहायक जिलाधिकारी एवं गड़चिरोली एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी अरुण एम. ने धानोरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री ने मान्यता रद्द करने के दिए आदेश

घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्रमशाला की मान्यता स्थायी रूप से रद्द करने के आदेश दिए थे। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू होने से मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां