Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर के मलवा कस्बे में संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढह गया। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और राहत टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
Fatehpur House Collapse
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहाSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Fatehpur House Collapse after Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कस्बे में फल विक्रेता सोनेलाल गुप्ता के दो मंजिला मकान में खाना बनाते समय कथित तौर पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरी इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में टीमों की मदद कर रहे हैं।

मकान में कई लोगों के होने की बात

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय मकान के अंदर कई लोग मौजूद थे। हालांकि, मलबे में कितने लोग दबे हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत टीम लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही है। घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में बचाव अभियान जारी है। मलबे में 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

Fatehpur House Collapse
प्रयागराज में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, मंडलायुक्त आवास में पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी में घटना की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट और मकान गिरने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। UP पुलिस और संबंधित विभाग घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद ही हादसे के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आने की उम्मीद है।

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह सोशल मीडिया पर साझा न करें। लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है।

Fatehpur House Collapse
Jaipur House Collapse: बारिश के बीच गिरा चार मंजिला मकान, मलबे में दबकर मासूम बेटी और पिता की मौत

अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को उपचार उपलब्ध कराना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com