अभिजीत दिपके व अन्य (सोर्स: IANS)
गड़चिरोली

स्कूल ठीक करो: 20 बच्चे, 3 शिक्षक और बुनियादी सुविधाओं का अभाव; गड़चिरौली स्कूल में अभिजीत दीपके का निरीक्षण

Gadchiroli Tribal School Issues: गड़चिरौली के भामरागढ़ में अभिजीत दीपके ने आदिवासी स्कूलों का निरीक्षण किया। बिजली, पंखे, शौचालय और जर्जर ढांचे जैसी समस्याओं को लेकर सवाल उठाए।

आलोक उमाकृष्ण

Abhijeet Dipke Raises Schools Basic Facility Issues: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को भामरागढ़ तहसील के स्कूलों का दौरा किया। यह दौरा पार्टी के ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान के दूसरे दिन हुआ।

उन्होंने ताड़गांव स्थित जिला परिषद केंद्र स्कूल और भामरागढ़ के एक आदिवासी आश्रम स्कूल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों से स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से गड़चिरौली से किए जाने की घोषणा पहले ही की गई थी।

स्कूल में बिजली, पंखे और शौचालय की सुविधाओं पर सवाल

सीजेपी के अनुसार, ताड़गांव के जिला परिषद स्कूल में कक्षा एक से सात तक 20 विद्यार्थी पढ़ते हैं और यहां तीन शिक्षक हैं। दीपके ने स्कूल में बिजली और पंखों की सुविधा नहीं होने, वाटर प्यूरीफायर खराब होने और शौचालयों में दरवाजे नहीं होने का दावा किया।

स्थानीय लोगों ने दीपके को बताया कि स्कूल की कुछ जर्जर संरचनाओं से सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। इसमें वह स्थान भी शामिल है, जहां मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है। प्रेस रिलीज के मुताबिक, स्कूल में खाना बनाने वाले कर्मचारियों को करीब 50 रुपए प्रतिदिन मिलते हैं।

स्थानीय लोगों ने खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की। ग्रामीणों ने एक शिक्षक पर नियमित रूप से नशे की हालत में स्कूल आने का आरोप भी लगाया। हालांकि, प्रेस रिलीज में इस आरोप पर संबंधित शिक्षक या शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

दीपके ने कहा कि दौरे के दौरान सामने आई समस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की और कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर सीजेपी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। पार्टी ने अभियान के तहत स्कूलों की समस्याओं का दस्तावेजीकरण कर संबंधित विभागों तक पहुंचाने की बात कही है।

584 विद्यार्थियों की मौत का मुद्दा भी चर्चा में

यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब महाराष्ट्र के आदिवासी विकास विभाग के अधीन आश्रम स्कूलों में पिछले दो वर्षों में 584 विद्यार्थियों की मौत का आंकड़ा सामने आया है। अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्टों में यह आंकड़ा सामने आया था। इस मुद्दे के बाद आश्रम स्कूलों की व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हुई है।

आशीर्वाद दीया जलाकर PM को प्रतीकात्मक बधाई

भामरागढ़ दौरे के दौरान सीजेपी ने एक वीडियो भी जारी किया। पार्टी के अनुसार, स्कूल में दीया जलाकर और ‘हैप्पी बर्थडे’ गाकर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।

सीजेपी ने कहा कि ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और समस्याओं की विस्तृत जानकारी सरकार के संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना