गड़चिरोली जनजातीय गौरव दिवस (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव का आगाज, आदिवासी कला-संस्कृति को मिला राष्ट्रीय मंच

Janjatiya Gaurav Diwas: महाराष्ट्र के गड़चिरोली में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव का उद्घाटन किया।

  • महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार लोकनृत्य, गायन, वादन, हस्तकला और डिजिटल कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राष्ट्रीय स्तर के जनजातीय गौरव दिवस समारोह के लिए गड़चिरोली के चयन को महत्वपूर्ण बताया।

Gadchiroli Tribal Festival: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आदिवासी कलाकारों की भागीदारी से यहां कला, संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य, गायन, वादन, हस्तकला के साथ आधुनिक डिजिटल कलाविष्कारों को भी व्यापक मंच उपलब्ध कराया गया है।

राज्य के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके के हाथों महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कि देशस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य समारोह के लिए गड़चिरोली का चयन विशेष महत्व रखता है।

जनजातीय गौरव दिवस

केंद्र सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें दोबारा इस मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने पर चर्चा हुई। इसी पहल के परिणामस्वरूप 2021 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को वर्ष 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

गड़चिरोली जनजातीय गौरव दिवस

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य माया इवनाते, विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, गड़चिरोली की नगराध्यक्ष एड. प्रणोती निंबोरकर, आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त मीना बनसोड, आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के आयुक्त निलेश सागर, जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा, आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्त आय सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यक अधिकारी सुहास गाडे, प्रसिद्ध अभिनेता भरत गणेशपुरे, पूर्व सांसद अशोक नेते, पूर्व विधायक देवराव होली, पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी, पूर्व विधायक कृष्णा गजबे आदि उपस्थित थे।

मातृभाषा और संस्कृति की विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं : गणेशपुरे

प्रसिद्ध अभिनेता भरत गणेशपुरे ने अपनी विशिष्ट शैली में आदिवासी भाषा, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली के संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के लिए अनेक लोग गांवों से शहरों की ओर जाते हैं, लेकिन शहरों में बसने के बाद भी उन्हें अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान नहीं भूलनी चाहिए,

भाषा किसी भी समाज की अस्मिता का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। केवल स्वयं भाषा बोलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अगली पीढ़ी को भी उसे सिखाना जरूरी है। रविवार को हो रहे कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, अशोक उईके, राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री एड. आशिष जयस्वाल समेत आदि उपस्थित रहनेवाले है।

मुस्कान ही वास्तविक गौरव : मंत्री अशोक उईके

आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल अतिथियों के सम्मान या औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में रहनेवाले सामान्य आदिवासी नागरिकों की प्रतिभा और उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान और संतोष ही आदिवासी विकास विभाग का सच्चा सम्मान है।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप