भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप

Chinese Military Aircraft: सिक्किम में चीनी सैन्य विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में 25 मिनट तक मंडराता रहा। भारतीय वायुसेना ने चेतावनी दी। जानें चिकन नेक के पास इस घटना की पूरी अहमियत।
Chinese Military Aircraft
चीन का सैन्य विमान।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चीन का सैन्य विमान सिक्किम में भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और 20-25 मिनट तक मंडराता रहा।

  • भारतीय वायुसेना ने सुबह करीब 8 बजे विमान की गतिविधि पहचानकर उसे तत्काल चेतावनी दी।

  • सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा चिंताएं बढ़ाईं, यह गलियारा पूर्वोत्तर भारत को शेष देश से जोड़ता है।

Chinese Military Aircraft Entered Indian Airspace: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच एक बार फिर चीनी सैन्य विमान की गतिविधि ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवंबर को चीन का एक सैन्य विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि विमान करीब 20 से 25 मिनट तक भारतीय इलाके में उड़ान भरता रहा। यह घटना सिक्किम क्षेत्र में हुई, जो सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक है।

आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे चीनी विमान की गतिविधि को ट्रैक किया। इसके बाद उसे तत्काल चेतावनी जारी कर भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर जाने को कहा गया। हालांकि, चेतावनी मिलने के बावजूद विमान कुछ समय तक इलाके में मंडराता रहा।

25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चीनी सैन्य विमान करीब 25,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान किस श्रेणी का था, उसने किस रास्ते से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया और आखिरकार कब वहां से बाहर निकला। घटना से जुड़े इन पहलुओं की जानकारी सामने नहीं आई है।

Chinese Military Aircraft
भारत को अमेरिका से मिलेगा बड़ा तोहफा! कम लगेगा टैरिफ, जानें कब फाइनल होगी ट्रेड डील?

क्यों अहम है सिलीगुड़ी कॉरिडोर?

इस घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि सिक्किम के पास स्थित सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में स्थित यह संकरा गलियारा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। इसकी सबसे संकरी चौड़ाई करीब 20 से 22 किलोमीटर है। इसी वजह से इसे 'चिकन नेक' कहा जाता है।

इस कॉरिडोर के आसपास चीन का तिब्बत क्षेत्र, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश स्थित हैं। इसके नजदीक डोकलाम पठार भी है, जहां 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच करीब 73 दिनों तक सैन्य गतिरोध चला था।

ऐसे संवेदनशील क्षेत्र के पास चीनी विमान की गतिविधि ने एक बार फिर सीमा सुरक्षा और सामरिक चुनौतियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Chinese Military Aircraft
UK में भारतीय मूल के बिलाल काजी को 30 साल की जेल, 70 नाबालिग लड़कियों को बनाया ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार