

Highlights:
जून से सितंबर 2026 के दौरान नागपुर के जल शुद्धिकरण केंद्रों और पंपिंग स्टेशनों पर 112 बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
नवेगांव खैरी रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन से शहर के लगभग 65 प्रतिशत हिस्से के लिए पानी उठाया जाता है।
बिजली बहाल होने के बाद भी पंपिंग और पाइपलाइनों का दबाव सामान्य होने में समय लगता है।
Nagpur Water Supply Problem: नागपुर सिटी को पानी की आपूर्ति करने वाले जल शुद्धिकरण केंद्रों और पंपिंग स्टेशनों पर महावितरण की ओर से बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग का सीधा खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति महज कुछ मिनटों के लिए बाधित होने पर भी पानी उठाने, शुद्धिकरण और वितरण की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी पंपिंग व्यवस्था दोबारा शुरू होने और जलापूर्ति पाइपलाइनों में पानी का दबाव सामान्य होने में काफी समय लगता है। इसके चलते नागरिकों को कई बार पानी के लिए 4 से 5 घंटे तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है। मनपा स्थायी समिति के सदस्य एवं नगरसेवक अभिजीत झा द्वारा प्रशासन से मांगी गई जानकारी में बिजली ट्रिपिंग की गंभीर स्थिति और जलापूर्ति व्यवस्था की महत्वपूर्ण खामियां सामने आई हैं।
मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, जून से सितंबर 2026 के 4 महीनों के दौरान शहर के विभिन्न जल शुद्धिकरण केंद्रों और पंपिंग स्टेशनों पर कुल 112 बार बिजली ट्रिपिंग दर्ज की गई। इनमें जून में 30, जुलाई में 32, अगस्त में 25 और सितंबर में 25 बार ट्रिपिंग की घटनाएं शामिल हैं।
झा ने बताया कि शहर में जलापूर्ति के लिए 5 जल शुद्धिकरण केंद्र और 2 रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन कार्यरत हैं। इनमें नवेगांव खैरी रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन शहर की जलापूर्ति व्यवस्था के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर के लगभग 65 प्रतिशत हिस्से में जलापूर्ति के लिए इसी केंद्र से पानी उठाया जाता है। इस पंपिंग स्टेशन से गोरेवाड़ा स्थित 3 और गोधनी स्थित 1 जल शुद्धिकरण केंद्र को पानी उपलब्ध कराया जाता है।
ऐसे में नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति र बाधित होने पर इन चारों जल शुद्धिकरण केंद्रों का कामकाज प्रभावित होता है जिसका असर शहर के विभिन्न इलाकों की न जलापूर्ति पर पड़ता है। इस पंपिंग स्टेशन ने को मनसर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से 5 लगभग 29 किलोमीटर लंबी 33 केवी ओवरहेड बिजली लाइन के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जाती है। यह लाइन वन क्षेत्र से होकर गुजरती है जिसके कारण इसमें बार-बार खराची आने की बात व प्रशासन ने स्वीकार की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में नागपुर शहर की जलापूर्ति से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर उन्हें स्वयं तत्काल ध्यान देना चाहिए, महावितरण, मनपा और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि नागरिकों को नियमित और समय पर पानी मिल सके।