Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

Microsoft Security Alert: माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स फिशिंग कैंपेन चला रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
microsoft cyber attack alert
माइक्रोसॉफ्टसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बाद साइबर ठगों ने शुरू किया नया फिशिंग कैंपेन।

  • सर्विस नोटिफिकेशन का झांसा देकर लॉगइन पासवर्ड और बैंक खाते की जानकारी चुराने की कोशिश।

  • माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलीजेंस ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को अलर्ट रहने की दी सलाह।

Microsoft Outage Phishing Scam: माइक्रोसॉफ्ट को बीते दिनों बड़े ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा, जिसका असर दुनियाभर की कंपनियों, हवाई सेवाओं और शेयर बाजार में देखने को मिला। दुनियाभर के लगभरग 74 देशों में इस आउटेज का प्रभाव देखने को मिला।

ग्लोबल आउटेज के कारण कई सर्विसेस लगभग 36 घंटों के लिए ठप हो गई, जिसके कारण कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, कस्टमर आउटलुक जैसे कई ऑफिस ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज के बाद अब कंपनी ने लोगों से हैकर्स से सावधान रहने की चेतावनी जारी है। कंपनी का मानना है कि साइबर क्रिमिनल आउटेज का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे है। इससे अपराधी लॉगइन पासवर्ड चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों की बैंक अकाउंट तक जानने की कोशिश कर रहे है।

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को किया सतर्क

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि साइबर हैकर्स लोगों को नए कैंपेन की जानकारी का मैसेज भेज रहे है और लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलीजेंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। साइबर हैकर्स के माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस नोटिफिकेशन की नकल करने की जानकारी दी है।

साइबर अटैक को नाकाम करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर इस कैंपेन में इस्तेमाल किए गए दुर्भावनापूर्ण डोमेन को ब्लॉक करता है, और माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर ऑफिस 365 फिशिंग ईमेल को ब्लॉक और क्वारंटाइन करता है। माइक्रोसॉफ्ट इस कैंपेन और इससे संबंधित अन्य खतरों पर नजर रख रहा है।

हैकर्स की पहचान कैसे करें?

माइक्रोसॉफ्ट ने फिशिंग अभियान से जुड़े कुछ खास संकेत बताए हैं:

  • ईमेल का विषय: आउटेज के बाद 6 अक्षरों का कोड हो सकता है।

  • फर्जी नोटिफिकेशन: ईमेल में दावा किया जा सकता है कि आउटेज के दौरान आपके मैसेज रोक दिए गए थे।

  • 24 घंटे की धमकी: यूजर से कहा जा सकता है कि लिंक पर क्लिक करके मैसेज रिस्टोर नहीं किए तो वे डिलीट हो जाएंगे।

  • संदिग्ध डोमेन: माइक्रोसॉफ्ट ने moments-notice.com, planetmaison.com और newbooker.com की पहचान की है।

  • रीडायरेक्ट लिंक: ईमेल के लिंक यूजर को reallifeaccounting.com पर भेज सकते हैं।

साइबर क्रिमिनल कैसे भेज रहे है मैसेज?

माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलीजेंस ने 12 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवा में आई रुकावट का फायदा उठाते हुए एक सक्रिय फिशिंग अभियान देखा। ये संदेश Microsoft 365 सेवा स्वास्थ्य सूचनाओं का रूप लेते हैं और लीगल एक्सचेंज ऑनलाइन केस EX1550543 का संदर्भ देते हैं।

13 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पता लगाए गए कुछ फिशिंग ईमेल में झूठा दावा किया गया है कि सेवा बंद होने के दौरान संदेश रोक दिए गए थे और प्राप्तकर्ताओं द्वारा उन्हें रिस्टोर करने के लिए क्लिक न करने पर 24 घंटों के भीतर हटा दिए जाएंगे।

देखे गए स्बजेक्ट में 'आउटेज - (6-अक्षर कोड)' पैटर्न होता हैं, जिसमें सेंडर के डिस्प्ले नामों में ऑर्गनाइजेशन-स्पेसिफिक प्रिफिक्स के बाद "आउटेज नोटिफिकेशन" या "सर्विस हेल्थ" लिखा होता है। इस कैंपेन में तीन सेंडर डोमेन - moments-notice.com, planetmaison.com और newbooker.com का उपयोग किया गया है।

microsoft cyber attack alert
Microsoft की सभी सेवाएं हुईं बहाल, ग्लोबल आउटेज पर मांगी माफी, बताया आखिर क्यों लगा इतना समय?

यूजर्स कैसे बचें?

  • आउटेज या अकाउंट रिकवरी के नाम पर आए अनजान ईमेल के लिंक पर क्लिक न करें।

  • Microsoft 365 की सर्विस स्थिति आधिकारिक Admin Center से जांचें।

  • ईमेल में भेजे गए लिंक के बजाय माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें।

  • किसी संदिग्ध वेबसाइट पर पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें।

  • यदि लॉगिन डिटेल साझा कर दी है, तो तुरंत पासवर्ड बदलें और अकाउंट की सुरक्षा जांचें।

  • माइक्रोसॉफ्ट ने संगठनों को Defender for Office 365 और Safe Links की सुरक्षा सेटिंग जांचने की भी सलाह दी है।

अमेरिका के कई ऑर्गनाइजेशन को किया गया टारगेट

जिनमें सेंडर SendGrid क्लिक-ट्रैकिंग लिंक हैं जो reallifeaccounting.com पर रीडायरेक्ट करते हैं, जिसमें देखा गया पाथ themelist0.html भी शामिल है। इसी तरह के संदेशों ने अमेरिका के कई क्षेत्रों में ऑर्गनाइजेशन को टारगेट किया है। यह गतिविधि क्रेडेंशियल फिशिंग के अनुरूप है, हालांकि क्रेडेंशियल संग्रह और मैलवेयर डिलीवरी की पुष्टि नहीं हुई है।

संदिग्ध मैसेज की जांच कैसे करें?

सुरक्षा टीमें संदिग्ध संदेशों की पहचान करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। एम्बेडेड यूआरएल की जांच करने और यूजर लिंक की जांच करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर ऑफिस 365 थ्रेट एक्सप्लोरर और माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर XDR एडवांस्ड हंटिंग (ईमेल इवेंट्स, ईमेल यूआरएल इंफो और यूआरएलक्लिक इवेंट्स) का उपयोग कर सकती हैं।

microsoft cyber attack alert
Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

हैक हो सकता है फोन और लैपटॉप

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर ऑफिस 365 सेफ लिंक्स, सही ढंग से कॉन्फिगर किए जाने पर, फेक यूआरएल के विरुद्ध क्लिक के समय सुरक्षा प्रदान करता है। संगठनों को अपनी सेफ लिंक्स नीतियों की जांच करना चाहिए, संभावित यूजर इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए और माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर के माध्यम से सीधे सेवा व्यवधानों की पुष्टि करनी चाहिए।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को अलर्ट रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी फर्जी ईमेल और मैसेज में दिए गए लिंक को क्लिक न करने की हिदायत दी है। कंपनी का कहना है कि ये फर्जी ईमेल साइबर ठगों की चाल हो सकती है, जिससे यूजर का लैपटॉप या फोन हैक किया जा सकता है।