Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Priya Saroj Net Worth: रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज कितनी अमीर हैं? 2024 के चुनावी हलफनामे में कितनी संपत्ति, सोना और बैंक बैलेंस बताया था? प्रिया सरोज मछलीशहर की सांसद हैं।
MP Priya Saroj AND Rinku Singh
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रिया सरोज ने 2024 के चुनावी हलफनामे में करीब 11.26 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

  • उनके पास 75 हजार रुपये नकद, दो बैंक खाते और 4 ग्राम सोने की ज्वेलरी थी।

  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी।

Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी के कार्ड भी छपकर तैयार हो चुके हैं। कार्ड पर छपी जानकारी के मुताबिक, रिंकू और प्रिया 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियों के बीच लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी बढ़ गई है कि आखिर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ से लेकर शादी के वेन्यू तक की पूरी जानकारी।

कितनी है प्रिया सरोज की नेटवर्थ?

प्रिया सरोज ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय चुनाव आयोग के समक्ष अपनी संपत्ति का हलफनामा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने कुल करीब 11.26 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की थी। हालांकि, यह आंकड़ा साल 2024 का है। ऐसे में 2026 तक उनकी संपत्ति में बदलाव संभव है।

हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 75 हजार रुपये नकद थे। उनके दो बैंक खाते भी हैं। इनमें केनरा बैंक के खाते में 8,719 रुपये और यूनियन बैंक के खाते में करीब 10.10 लाख रुपये जमा थे।

MP Priya Saroj AND Rinku Singh
IND vs NZ 5th ODI Live Score: भारत को लगा आठवां झटका, यश ठाकुर बिना खाता खोले आउट, स्कोर 180 के पार

प्रिया सरोज के पास कितना सोना और जमीन?

संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, प्रिया सरोज के पास चार ग्राम सोने की ज्वेलरी थी। वहीं, उनके नाम पर कोई जमीन या गाड़ी दर्ज नहीं थी। यानी चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने नकदी, बैंक जमा और सोने के अलावा किसी जमीन या वाहन की जानकारी नहीं दी थी।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि 11.26 लाख रुपये की संपत्ति का आंकड़ा उनके 2024 के चुनावी हलफनामे पर आधारित है, इसे उनकी मौजूदा नेटवर्थ नहीं माना जाना चाहिए।

कहां और कब होगी रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी?

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होने वाली है। प्रिया के पिता और समाजवादी पार्टी के नेता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख और आयोजन स्थल तय किया गया है। समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कौन हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज?

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। दोनों की सगाई के बाद से ही उनके प्रशंसक और समर्थक शादी का इंतजार कर रहे थे। अब तारीख सामने आने के बाद दोनों परिवारों, रिश्तेदारों और करीबियों में खुशी का माहौल है। शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी लोग शामिल होंगे।

MP Priya Saroj AND Rinku Singh
भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप