(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

कांग्रेस में पूर्व मंत्री अनीस अहमद की घर वापसी, कुछ दिन पहले VBA में हुए थे शामिल

अनीस अहमद ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर सेंट्रल सीट से वीबीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पिछले सप्ताह ही पार्टी छोड़ दी थी।

रीना पंवार

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीस अहमद शनिवार को फिर से कांग्रेस में वापस लौट आए। अहमद वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को नामांकन दाखिल करने की समयसीमा से कुछ ही मिनट से चूक गए थे। पार्टी में वापस लौटने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने अहमद का पार्टी में स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि अनीस अहमद ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर सेंट्रल सीट से वीबीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पिछले सप्ताह ही पार्टी छोड़ दी थी।

कुछ मिनट की देरी से नहीं हुआ नामांकन

नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मंगलवार 29 अक्टूबर को नागपुर कलेक्ट्रेट में उस समय नाटकीय स्थिति पैदा हो गई जब तय समयसीमा से कुछ मिनट से चूकने के कारण अहमद का नामांकन दाखिल नहीं हो सका। हालांकि नामांकन दाखिल करने के लिए वे मंगलवार को रात आठ बजे तक कलेक्ट्रेट में ही डटे रहे, लेकिन अधिकारियों ने उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा अपराह्न तीन बजे तक थी। बता दें कि अहमद कांग्रेस के टिकट पर नागपुर सेंट्रल सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने फिर से शेल्के पर जताया भरोसा

इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने अहमद को नागपुर सेंट्रल विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया। इसी से नाराज होकर वे वंचित बहुजन आघाडी में चले गए थे और पार्टी के टिकट पर नागपुर सेंट्रल से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि, कुछ मिनटों की देरी ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। अच्छी खासी मुस्लिम आबादी वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने एक बाद फिर बंटी शेल्के को मैदान में उतारा है। बंटी शेल्के 2019 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा से मामूली अंतर से हार गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z