प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
धुले

धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट

Dhule Double Murder Case: धुले के दोहरे हत्याकांड में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। नौकरी और सुख-शांति के लिए पूजा कराने गए युवक-युवती को ढोंगी तांत्रिक ने दी खौफनाक मौत।

आकाश मसने

Dhule Double Murder Tantrik Yogesh Khairnar Arrested: धुले जिले के साक्री तहसील में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कथित ढोंगी तांत्रिक योगेश खैरनार ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि युवती द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके मित्र की लोहे की वस्तु से हमला कर जान ले ली।

क्या है मामला?

कासारे गांव निवासी जयश्री काकुस्ते और अक्षय सोनवणे शनि अमावस्या के दिन पूजा कराने के लिए योगेश खैरनार के पास गए थे। दोनों ने नौकरी में स्थिरता और पारिवारिक सुख-शांति के लिए पूजा कराई थी। पूजा खत्म होने के बाद योगेश युवती जयश्री को घर छोड़ने के बहाने साथ ले गया। रास्ते में उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब जयश्री ने इसका विरोध किया तो योगेश ने उसकी ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसने युवती की बाइक उसी के ऊपर गिरा दी। इधर अक्षय, योगेश का इंतजार कर रहा था। काफी देर होने पर उसने योगेश से पूछताछ की, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर योगेश ने अक्षय के सिर पर लोहे की वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी ने शव को पहाड़ी इलाके में दफना दिया।

आरोपी को 7 दिन के पुलिस हिरासत में भेजा

धुले पुलिस की पूछताछ में योगेश ने पूरे घटनाक्रम की कबूली दी है। रविवार दोपहर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अब उसे 23 मई को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

जादूटोना विरोधी कानून के तहत भी लगेगी धाराएं

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी योगेश ने जयश्री को तथाकथित दोष और अनिष्ट का डर दिखाकर पूजा करवाई थी। इसी आधार पर अब उसके खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा और जादूटोना विरोधी कानून के तहत अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे आरोपी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

हथियार बनेगा अहम सबूत

निजामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मयूर भामरे ने बताया कि अक्षय की हत्या में इस्तेमाल लोहे की वस्तु के बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है। यह सामान जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी की किसी और ने मदद तो नहीं की।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर