धुले में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी के सामने किए अपमान से बौखलाया बेटा; माता-पिता को मूसल से मारा, मौत

Dhule Crime News: धुले जिले के शिरपुर में पत्नी के सामने अपमान से गुस्साए बेटे ने मूसल से वार कर अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
In a shocking incident in Shirpur, Dhule, a man killed his parents with a pestle after an argument involving his wife. Shirpur police have taken the accused into custody.
धुले हत्याकांड (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Dhule Crime Son Kills Parents: प्राप्त जानकारी के अनुसार, धुले जिले के शिरपुर शहर में शुक्रवार दोपहर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी के सामने अपमान किए जाने से नाराज बेटे ने अपने ही माता-पिता की मूसल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना शिरपुर शहर के महावीर सोसायटी क्षेत्र में शुक्रवार, 15 मई की दोपहर हुई।

मृतकों की पहचान इंदाराम महतो और उनकी पत्नी राजूदेवी महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी बेटी की शादी संपन्न कर घर लौटे थे। इसी दौरान घर में किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान बेटे चंदन इंदाराम महतो को इस बात का गुस्सा आ गया कि उसके माता-पिता ने उसकी पत्नी के सामने अपमानजनक बातें कही थीं।

गुस्से में उसने घर में रखा मूसल उठाया और माता-पिता दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में हंसता-खेलता परिवार मातम में बदल गया। जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के हाथों माता-पिता की हत्या होने से इलाके में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद महावीर सोसायटी क्षेत्र में दहशत और मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने युवक को किया पुलिस के हवाले

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा बेटा मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि, वारदात की भनक लगते ही आसपास के सतर्क नागरिकों ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। ​

जिस घर में कुछ देर पहले तक बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में गहरा सदमा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com