Maharashtra Budget Dhule Development Fund ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

विधायक अनुप अग्रवाल के प्रयासों से, धुले शहर के विकास के लिए 106 करोड़ रुपये मंजूर

Dhule City Development:  बजट सत्र में धुले शहर के विकास के लिए 106 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक अनुप अग्रवाल के प्रयासों से स्वीकृत इस फंड से कई लंबित विकास कार्य पूरे होने की उम्मीद है।

अंकिता पटेल

Maharashtra Budget Dhule Development Fund: धुले महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में धुलिया शहर को विकास का बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 106 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि मंजूर की है। विधायक अनुप अग्रवाल के लगातार किए गए प्रयासों के बाद यह राशि मंजूर हुई है, जिससे धुले के लोगों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के हल होने की उम्मीद है।

सड़कों का होगा कायाकल्प

शहर केमुख्य व्यापारिक क्षेत्रों और ट्रैफिक के दबाव वाले रास्तों के लिए विशेष आवंटन किया गया है। शिवाजी महाराज प्रतिमा से महात्मा गांधी प्रतिमा तक के रास्ते के कंक्रीटीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे बाजार क्षेत्र में धूल और गड्डों की समस्या खत्म होगी। संतोषी माता मंदिर से सुंदरमाधव हॉस्पिटल तक के रास्ते के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जो स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।

बजट का मुख्य आवंटन

आगरा रोड कंक्रीटीकरण: 25 करोड़ रुपये,

जेल कर्मचारी आवास: (112 घर): 45 करोड़ रुपये (प्रथम चरण),

साक्री रोड सुधारः 5 करोड़ रुपये. एमआईडीसी-रावेर फ्लाईओवर 8 करोड़ रुपये।

आगरा रोड के लिए 25 करोड़ का बड़ा प्रावधान

जेल कर्मचारी कल्याण जिला कारागृह के वर्ग-3 के कर्मचारियों के लिए 112 सरकारी आवास बनाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 68.10 करोड़ है, जिसमें से इस साल 45 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।

अवधान एमआईडीसी से रावेर रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर और एप्रोच रोड के लिए 8 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह निर्माण मजदूरों और कर्मचारियों को हाईवे के हादसों से बचाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालकमंत्री जयकुमार रावल के सहयोग से चुलिया शहर की तस्वीर बदलने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इस निधि से शहर की लंबित परियोजनाएं तेजी से पूरी होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। हमारा उद्देश्य धुलिया को एक आधुनिक और सुगम शहर बनाना है,

-धुले शहर, विधायक, अनूप अग्रवाल

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी