सुप्रिया सुले, संजय राउत डिजाइन फोटो
महाराष्ट्र

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

Delimitation Bill Rift in MVA: आगामी संसद सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल के पेश होने की अटकलें तेज हैं। पीएम मोदी के कड़े रुख के बीच सुप्रिया सुले के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

आकाश मसने

Highlights

  • परिसीमन बिल देशहित में हुआ तो चर्चा के बाद समर्थन संभव

  • सुप्रिया सुले ने कहा कि हर मुद्दे पर विरोध जरूरी नहीं

  • संजय राउत बोले- पूरा INDIA गठबंधन मिलकर फैसला लेगा।

  • सरकार को बिल पास कराने के लिए 361 वोट चाहिए

  • जबकि NDA के पास वर्तमान में 320 सांसदों का संख्याबल है

Supriya Sule Vs Sanjay Raut on Delimitation Bill: संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को पेश किए जाने की अटकलों ने देश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर विपक्षी खेमे में एकराय बनती नजर नहीं आ रही है। महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) में भी फूट पड़ती नजर जा रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले के एक बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है, जिस पर सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

पीएम मोदी के संदेश से बढ़ी सरगर्मी

संसद के आगामी सत्र में परिसीमन बिल लाए जाने की चर्चाओं को तब और बल मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को सत्र की तैयारियों के मद्देनजर विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, संविधान दिवस के अवसर पर अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में नारीशक्ति को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने वाले विधेयक को विपक्ष के एक प्रमुख दल ने पारित नहीं होने दिया। पीएम ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को न्याय दिलाने के संकल्प को कोई ताकत नहीं रोक सकती।

परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले का नरम रुख

एक तरफ जहां विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, वहीं INDIA गठबंधन में शामिल एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अलग रुख अपनाकर सबको चौंका दिया। शरद पवार के एनडीए में जाने की चर्चाओं के बीच सुप्रिया सुले ने कहा कि पहले बिल को संसद में आने दिया जाए, उसके बाद सभी दल मिलकर बात करेंगे। उन्होंने जीएसटी और महिला आरक्षण बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि देशहित में कई कानून सबने मिलकर पास किए हैं।

सुप्रिया सुले ने कहा ने कहा कि विपक्ष में होने पर हर बात का विरोध करना और सत्ता में होने पर हां में हां मिलाना, दोनों ही लोकतंत्र के लिए गलत हैं। यदि परिसीमन बिल में कुछ अच्छा होगा, तो चर्चा के बाद उस पर सकारात्मक रुख अपनाया जा सकता है।

संजय राउत बोले- INDIA गठबंधन मिलकर लेगा निर्णय

सुप्रिया सुले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि आज विपक्ष का अर्थ किसी एक दल से नहीं, बल्कि पूरे INDIA गठबंधन से है। राउत ने स्पष्ट किया कि गठबंधन की बैठक में तय होगा कि परिसीमन बिल देश और लोकतंत्र के हित में है या खिलाफ, और इस चर्चा में सुप्रिया सुले व उनकी पार्टी भी शामिल होगी।

शरद पवार के करीबी माजिद मेमन ने दी सफाई

वहीं, विवाद बढ़ता देख शरद पवार के करीबी पूर्व सांसद माजिद मेमन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया सुले के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है। सुले ने केवल संतोषजनक प्रावधान होने पर विचार करने की बात कही है, इसका अर्थ एनडीए के साथ जाना कतई नहीं है।

लोकसभा में एनडीए के संख्याबल का गणित

यदि परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पारित होता है, तो 2029 के लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो जाएगी, जिसमें एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि, इस संवैधानिक संशोधन बिल को पास कराने के लिए सरकार को सदन में 361 वोटों की आवश्यकता है।

वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास 320 सांसद हैं। हाल ही में भाजपा का 1 सांसद वाले अकाली दल के साथ गठबंधन हुआ है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस बिल पर समर्थन जुटाने के लिए 22 सांसदों वाली एम. के. स्टालिन की डीएमके के भी संपर्क में है। ऐसे में 8 सांसदों वाली शरद पवार की पार्टी एनडीए का समर्थन करते है तो उसका आंकड़ा 350 तक पहुंच जाएगा।

क्या शरद पवार एनडीए में जाएंगे?

इधर पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में शरद पवार के एनडीए में जाने की अटकलों के साथ-साथ एनसीपी के दाेनों गुटों के विलय की भी चर्चाएं हो रही है। हालांकि सुप्रिया सुले ने इस पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि अजित पवार के निधन के बाद विलय को लेकर बातचीत खत्म हो गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में कई बार शरद पवार और सुनेत्रा पवार के गुट के नेताओं की मुलाकात की खबरें सामने आती रही है।

रोहित पवार आक्रामक पर सुप्रिया सुले नरम

कहा जा रहा है कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का एनडीए में स्वागत करने के लिए भाजपा तैयार है। अजित पवार मौत मामले को लेकर रोहित पवार भाजपा और महायुति के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएं हुए हैं। लेकिन उन्हीं की पार्टी ने रोहित से किनारा कर लिया है। रोहित पवार के आराेपों पर सुप्रिया सुले समेत सभी नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

इन चर्चाओं के बीच सुप्रिया सुले का परिसीमन बिल को लेकर नरम रुख के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी में रार अब बढ़ती दिख रही है।

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा