क्या शरद पवार लेने वाले हैं संन्यास? NCP विलय और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी

Sharad Pawar Retirement Rumors: शरद पवार के संन्यास और एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पवार का राजनीति छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
Supriya Sule Statement On Sharad Pawar Retirement Rumors
सुप्रिया सुले व शरद पवारडिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शरद पवार के संन्यास की अटकलों पर बोलीं सुप्रिया सुले

  • शरद पवार का राज्यसभा कार्यकाल अभी 5 साल बाकी है

  • अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बात समाप्त

Supriya Sule Statement On Sharad Pawar Retirement Rumors: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे शरद पवार को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में उनके संन्यास और पार्टी के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इन सभी कयासों पर उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने खुलकर जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शरद पवार के संन्यास की अटकलों पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

दरअसल, एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई थी कि स्वास्थ्य कारणों से शरद पवार सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर जब सुप्रिया सुले से सवाल किया तो उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार जैसे अनुभवी नेता के बारे में इस तरह की भ्रामक खबरें आना बेहद चौंकाने वाला और गलत है।

Supriya Sule Statement On Sharad Pawar Retirement Rumors
अपनों के बीच ही अलग-थलग पड़े रोहित पवार? न्याय ट्रैक्टर मोर्चा से शरद पवार गुट ने बनाई दूरी, सियासी हलचल तेज

शरद पवार के राज्यसभा कार्यकाल के पांच साल बाकी

सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार का राज्यसभा कार्यकाल अभी पांच साल का बचा हुआ है, ऐसे में उनके रिटायरमेंट की बातें करना पूरी तरह बेतुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई व्यक्ति कब तक सक्रिय रहेगा और कब रिटायर होगा, यह तय करने का अधिकार केवल जनता के पास है।

NCP के दाेनाें गुटों के विलय पर क्या बाेलीं सुप्रिया सुले?

इसके साथ ही, महाराष्ट्र की राजनीति में इस बात की भी तेज चर्चा थी कि एनसीपी के दोनों गुट एक बार फिर से एकजुट हो सकते हैं। इन अटकलों को उस समय और हवा मिल गई जब सुनेत्रा पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल अस्पताल में शरद पवार का हालचाल जानने पहुंचे थे। इसके अलावा, सुनील तटकरे ने भी दावा किया था कि अजित पवार ने दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत की पहल की थी।

Supriya Sule Statement On Sharad Pawar Retirement Rumors
महाराष्ट्र में शुरू हुआ ऑपरेशन टाइगर? एकनाथ शिंदे की बैठक में पहुंचे ठाकरे गुट के कोंकण के बड़े नेता

अजित पवार थे तब तक हुई विलय की बात

इन दावों पर विराम लगाते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि अब एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि विलय को लेकर बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन वह केवल तब तक थी जब उनके भाई अजित पवार जीवित थे।

सुप्रिया सुले ने कहा कि जैसे ही मेरे भाई का निधन हुआ, हमारी तरफ से वे सारी बातचीत हमेशा के लिए खत्म हो गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के नेता अब इस विषय पर कोई टिप्पणी भी नहीं करते हैं और उनके लिए यह अध्याय पूरी तरह बंद हो चुका है।